मेरी गिरफ्तारी से सुलझ सकता है असम-मिजोरम सीमा विवाद, तो मुझे खुशी होगी: CM हिमंत बिस्वा सरमा

दिसपुर, 1 अगस्त। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 26 जुलाई को दोनों राज्यों की सीमा पर हुए हिंसक संघर्ष के मामले में मिजोरम पुलिस ने हिमंत बिस्वा के खिलाफ हत्या की कोशिश और आपराधिक षड़यंत्र का केस दर्ज किया है। इस मामले पर बोलते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर उनकी गिरफ्तारी से दोनों राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद खत्म होता है।

Recommended Video

    Assam Mizoram Dispute: FIR के बाद थाने में पेशी पर क्या बोले CM Biswa | वनइंडिया हिंदी
    I will be happy if Assam-Mizoram border dispute can be resolved arrest CM Himanta Biswa Sarma

    गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच कई दशकों से सीमा विवाद चल रहा है। दोनों राज्य बॉर्डर के कुछ हिस्से पर अपना-अपना दावा करते हैं। इसी मामले को लेकर 26 जुलाई को हिंसक संघर्ष हो गया था जिसमें असम के 6 पुलिसकर्मी मारे गए थे। मिजोरम ने भी अपने 2 लोगों के घायल होने की बात कही है। हिंसक झड़प के बाद असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों को बीच ट्विटर वॉर जारी है, वहीं पड़ोसी राज्य की पुलिस ने सीएम बिस्वा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: असम और नागालैंड के बीच खत्म हुआ सालों पुराना सीमा विवाद, मिजोरम के साथ हालात जस के तस

    एफआईआर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा, 'मुझे बहुत खुशी है अगर मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से असम-मिजोरम सीमा विवाद सुलझ सकता है। अगर पुलिस मुझे नोटिस देती है तो मैं जाकर जांच में शामिल हो जाऊंगा। मैं सिलचर से वैरेंगटे जाऊंगा और जांच में शामिल होऊंगा। अगर मिजोरम पुलिस मुझे गिरफ्तार करती है, तो मैं गुवाहाटी उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत लेने नहीं जाऊंगा।' मालूम हो कि मिजोरम पुलिस ने असम सरकार के चार पुलिस अधिकारियों और दो अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। इस पर रिएक्शन देते हुए सीएम बिस्वा ने कहा, मुझे अपने अधिकारियों की रक्षा करनी है। 'मैं अपने अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं होने दूंगा या अपने अधिकारियों को नहीं ले जाने दूंगा और हम उस नोटिस को स्वीकार नहीं करेंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+