कांग्रेस के ऑफर पर भड़के गुजरात के डिप्टी CM नितिन पटले, बोले- मैं कुर्सी का लालची नहीं, बीजेपी में हूं और यहीं मरूंगा भी
अहमदाबाद। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर गहराते संकट के बीच गुजरात में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात के बहुचराजी से कांग्रेस विधायक भरत ठाकोर ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है। ठाकोर ने पटेल को ऑफर देते हुए कहा कि 15 विधायक ले आईए और सरकार बनाईए। इस पर नितिन पटेल ने भरत ठाकोर को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा। भाजपा ही उनका जीवन है। उन्होंने आगे कहा कि मैं ठाकोर को चेतावनी देता हूं कि मेरे नाम से छेड़छाड़ न करें।

नीतिन पटेल ने कहा कि मेरे विरोधी मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर मेरे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि जो यह कहते हैं कि मैं कांग्रेस में जाने वाला हूं, तो वे मेरे सिद्धांत को नहीं जानते। मेरे नाम से राजनीति न करें। कांग्रेस में मची भागदौड़ पर उन्होंने कहा-तुम सब खो गए हो, अब इससे भी ज्यादा खो जाओगे। उन्होंने कहा कि लालच से मेरी निष्ठा में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। मैं भाजपा में ही रहूंगा और यहीं मरूंगा भी।
नितिन पटेल ने कहा कि आज कांग्रेस मुख्यमंत्री बनने का प्रलोभन दे रही है। मैं अपने जीवन को एक सिक्के के तौर पर देखता हूं, जिसमें एक तरफ कमल का फूल है और दूसरी तरफ मैं हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में मैं सत्ता के लिए नहीं बल्कि अपने विचार की वजह से जुड़ा हूं, भाजपा का विचार मेरे परिवार के विचारों से मिलता है, इसलिए मैं इस पार्टी के साथ हूं।












Click it and Unblock the Notifications