'मेरे दो बच्चे हैं फिर भी सोमनाथ कहते हैं कि 5 साल से शारीरिक संबंध नहीं'

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर आरोपों की झड़ी लगा दी है। प्रेस कांफ्रेंस में लिपिका ने दोहराया कि सोमनाथ अकसर उनके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने कहा कि अब वो उनसे अलग होना चाहती हैं। लिपिका के प्रेस कांफ्रेंस में महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला भी मौजूद थीं।

Somnath Bharti's wife

लिपिका ने कहा कि मैं उम्मीद कर रही थी कि केजरीवाल एक मौका मुझे देंगे ताकि मैं अपनी तरफ की कहानी उन्हें सुना सकूं लेकिन केजरीवाल ने ऐसा नहीं किया। सोमनाथ भारती के दावों पर सवालिया निशान लगाते हुए लिपिका ने कहा कि मुझसे सवाल पूछा जाता है कि मैं 5 साल से सोमनाथ के साथ हूं या नहीं। मेरे दो बच्चे हैं फिर भी साबित करना पड़ रहा है। लिपिका ने कहा कि मुझे उनके परिवार के साथ रहने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उनकी मां ने मुझे घर में जाने ही नहीं दिया, क्योंकि वो घर उनकी माताजी के नाम पर था।

उसके बाद से लिपिका रेंट के मकान पर रह रही हूं। वहीं सोमनाथ ने महिला आयोग के सवालों को कटघरे में खड़ा कर दिया। सोमनाथ ने सवाल उठाया कि महिला आयोग उनके परिवार को जोड़ना चाहता है या तोड़ना। सोमनाथ भारती ने ट्वीट कर बरखा शुक्ला से कुछ सवाल पूछे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+