अनुराग कश्यप ने बताया अपना और तापसी का वो किस्सा, जिसके बाद से नाराज हैं कंगना रनौत
नई दिल्ली। फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर कई ट्वीट किए थे। उन्होंने कंगना को लेकर लिखा था, 'कल कंगना का इंटरव्यू देखा। एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी। मेरी हर फिल्म पे आके मेरा हौसला भी बढ़ाती थी। लेकिन इस नयी कंगना को मैं नहीं जानता। और अभी उसका यह डरावना इंटर्व्यू भी देखा जो मणिकर्णिका की रिलीज के बिलकुल बाद का है।' उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि 'कंगना बकवास कर रही है और मुझसे बर्दाश नहीं हो रही है'। अब अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कंगना के साथ-साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू को लेकर भी बात की है।

अनुराग कश्यप- मैंने कंगना को फोन किया था
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कहा है कि उन्होंने करीब एक साल पहले कंगना से बात की थी। जब उन्हें लगा कि कंगना एक इंटरव्यू क्लिप से बुरा मान गई हैं। जिसमें वह और तापसी पन्नू कंगना को लेकर किए गए एक जोक पर हंस रहे थे। कश्यप ने कहा, 'तापसी भी मेरी दोस्त है और मैंने कहा कि दोनों दोस्त एक दूसरे के बारे में ऐसा क्यों कह रही हैं। मैंने उन्हें (कंगना) फोन किया और पूछा, और उन्होंने पूरा संवाद सोशल मीडिया पर डाल दिया और मैं बस एक दोस्त की तरह चीजों को सही करने की कोशिश कर रहा था।'

रंगोली ने कहा था- सस्ती कॉपी
बता दें तापसी से मनमर्जियां के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह कंगना को कौन से प्रोडक्ट की सलाह देंगी, तो उन्होंने कहा था 'डबल फिल्टर'। इसके बाद कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को काफी बुरा लगा। जिसके बाद रंगोली ने ट्वीट कर तापसी को 'सस्ती कॉपी' कहा। रंगोली ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ लोग कंगना को कॉपी करके अपनी दुकान चलाते हैं, मगर कृपया नोट करें, वो उन्हें कभी स्वीकार नहीं करते। यहां तक कि ट्रेलर की तारीफ करते हुए उनका नाम तक नहीं लेते। मैंने तापसी से सुना था कि कंगना को डबल फिल्टर की जरूरत है और तापसी जी आपको भी सस्ती कॉपी नहीं बनना चाहिए।'

'मैंने माफी मांगने की बात कही थी'
अनुराग कश्यप ने कहा कि वह अपने इंटरव्यू के लिए कंगना से माफी मांगने को तैयार थे और कंगना का वर्तमान लुक इसमें मदद नहीं कर रहा। उन्होंने कहा, 'मैंने कहा ठीक है, अगर तुम्हें उससे बुरा लगा है तो मैं उसके लिए माफी मांग लूंगा। यही दोस्त करते हैं। लेकिन वो अब उस मोड में हैं कि 'अगर आप उनके साथ नहीं हैं तो उनके दुश्मन हैं।' आपको बता दें रविवार के बाद से ही कंगना, तापसी और अनुराग के बीच ट्विटर पर बहस हो रही है। कंगना ने रिपब्लिक टीवी को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को ब्री ग्रेड एक्ट्रेस कहा था। साथ ही इन्हें चापलूस भी कहा था।

तापसी ने क्या कहा?
तापसी ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'हां मुझे भी कई फिल्मों से बाहर किया गया और स्टार किड्स से रिप्लेस किया गया। लेकिन कंगना और उनकी बहन (रंगोली चंदेल) ने मुझे और मेरी मेहनत को बदनाम करने की कोशिश की है। मुझे कई नामों से बुलाया, गलत आरोप लगाए, ये भी किसी का शोषण करने का एक लेवल है।'

अनुराग कश्यप ने कहा- कंगना मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही
कंगना के इंटरव्यू के बाद अनुराग कश्यप ने भी कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मैं बोलूंगा कंगना रनौत बहुत हो गया और अगर यह तुम्हारे घर वालों को भी नहीं दिखता और तुम्हारे दोस्तों को भी नहीं दिखता तो फिर एक ही सच है की हर कोई तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और तुम्हारा अपना आज कोई नहीं है। बाकी तुम्हारी मर्जी, मुझे जो गाली बकनी है बको।' वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'उसे कंगना को आइना ना दिखाके और उसे सर पे चढ़ाके, आप उसी को खतम कर रहें हैं। मुझे और कुछ नहीं कहना है। क्या बकवास कर रही है? और कुछ भी बेसिरपैर बोल रही है। इन सबका अंत यहीं होगा और चूंकि मैं उसे बहुत मानता हूं और यह कंगना मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही है। बाकी बोलें ना बोलें।'












Click it and Unblock the Notifications