ऑनलाइन प्रोटेस्ट में अंकिता लोखंडे ने भी जलाया सुशांत के लिए दीया, इमोशनल मैसेज में कहा- तुम जहां भी...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग करते हुए उनके फैंस और कई अन्य सेलिब्रिटीज ने बुधवार रात ऑनलाइन प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इनमें कंगना रनौत, रूपा गांगुली, शेखर सुमन और सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी शामिल हैं। किसी ने सुशांत के लिए दीया जलाया तो किसी ने मोमबत्ती। आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। इसे लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने वकील इशकरण सिंह भंडारी को नियुक्त किया है। इशकरण ने ही लोगों से इस पहले डिजिटल/ऑनलाइन प्रदर्शन का हिस्सा बनने का आह्वान किया था।

कंगना ने भी जलाई मोमबत्ती

कंगना ने भी जलाई मोमबत्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाथ में मोमबत्ती लेते हुए तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। जिसके कैप्शन में लिखा था '#Candle4SSR'। वहीं अभिनेता शेखर सुमन ने दीया जलने का वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, '#Candle4SSR सुशांत सिंह राजपूत की याद और समर्थन में। तुम्हें न्याय मिले। हम तुम्हें याद करते रहेंगे। जहां भी हो खुश रहो।' अभिनेत्री रूपा गांगुली ने मोमबत्ती जलने का वीडियो शेयर किया और लिखा, 'मैं सच में विश्वास करती हूं, जो मोमबत्ती से भी ज्यादा चमकता है। #Candles4SSR मेरी पोस्ट डिलीट हो सकती हैं, अकाउंट हैक हो सकता है लेकिन मेरी क्रांति को कोई नहीं हैक कर सकता।'

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया मैसेज

इस दौरान सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये रही कि अंकिता लोखंडे ने भी दीया जलाते हुए सुशांत के लिए एक भावुक मैसेज लिखा। हालांकि अंकिता ने अपनी पोस्ट में #Candles4SSR नहीं लिखा लेकिन सुशांत के फैंस का कहना है कि अंकिता ने भी सुशांत के लिए हो रहे इस ऑनलाइन प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। अपनी पोस्ट के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'आशा, प्रार्थनाएं और ताकत। तुम जहां भी हो हंसते रहे।' बता दें सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग को लेकर अंकिता ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन उनकी इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि वह भी सुशांत के फैंस की ही तरह सीबीआई जांच के समर्थन में हैं।

Recommended Video

    Sushant Case में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, Suicide से पहले Actor ने छोड़ था दवाई लेना |वनइंडिया हिंदी
    दुनियाभर के लोगों ने प्रदर्शन में लिया हिस्सा

    दुनियाभर के लोगों ने प्रदर्शन में लिया हिस्सा

    इस ऑनलाइन प्रदर्शन में दुनियाभर के लोगों ने हिस्सा लिया है। वकील इशकरण सिंह भंडारी और भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। ये ऑनलाइन प्रदर्शन बुधवार रात 8 बजे हुआ था। जिसमें दुनियाभर के लोगों ने हिस्सा लिया। शेखर सुमन और उनके बेटे ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर बताया कि कैसे वह सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अध्ययन ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'तुम हमारे दिल में हमेशा रहोगे, मैं उम्मीद करता हूं कि तुम जहां भी हो शांति में हों भाई।' अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने लिखा, 'ये तुम्हारे लिए है सुशांत सिंह राजपूत। मेरा दिल अब भी ये मानने को तैयार नहीं है कि तुम नहीं रहे। उम्मीद करती हूं न्याय मिले।'

    14 जून को हुआ था सुशांत का निधन

    14 जून को हुआ था सुशांत का निधन

    आपको बता दें #Candle4SSR एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन है। जिसमें ये मांग की गई है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। सुशांत बीते महीने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। प्राथमिक जांच, विसरा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत दम घुटने के कारण हुई है। इस मामले को आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। हालांकि सुशांत के फैंस और कई अन्य सेलिब्रिटी का कहना है कि सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते हैं, उन्हें मारा गया है। इनका कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि लोगों को सच का पता चल सके। फिलहाल सीबीआई जांच की मांग के लिए वकील इशकरण सिंह भंडारी ने मुंबई पुलिस को दो पत्र लिखे हैं, जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+