दादरी केस पर भड़कीं शोभा डे.. कहा ..अभी-अभी बीफ खाया है, आओ मुझे मार डालो
दिल्ली। दिल्ली से सटे दादरी में अखलाक नाम के एक व्यक्ति हत्या इस अफवाह की वजह से कर दी गई क्योंकि ऐसी अफवाह थी कु उसने घर में गोमांस रखा है। उसे गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। जिसके बाद इस मोड़ को राजनीति जामा पहनाये जाने लगा है। जहां देश के तथाकथित आला धर्म के ठेकेदार इसे बड़े विवादित धार्मिक मसले में बदलने पर लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर देश के कुछ जाने-माने सेलिब्रेटी और समाज के संभ्रात लोग भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
जिसमें सबसे ऊपर नाम है देश की मशहूर लेखिका शोभा डे का, उन्होंने काफी तंज भरे अंदाज में लिखा है मैंने अभी-अभी बीफ खाया है, आओ मुझे मार डालो।
I just ate beef. Come and murder me.
— Shobhaa De (@DeShobhaa) October 1, 2015 शोभा डे की तरह सप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मार्कंडेय काटजू ने भी गोमांस खाने को लेकर कई ट्वीट किये हैं।
इंसान का लहू पियो, इज़्न-इ-आम है,पर गाय का गोश्त खाना हराम है II
— Markandey Katju (@mkatju) September 30, 2015 गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे के बिसरा गांव में सोमवार रात 50 साल के मोहम्मद अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उन्होंने अपने घर में गोहत्या की थी। जिस पर केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता महेश शर्मा ने कहा है कि यह एक दुखद हादसा है इसलिए मैं अपील करता हूं कि इसे धर्म की दुहाई देकर विवाद पैदा ना किया जाये।













Click it and Unblock the Notifications