मैंने कुछ गलत नहीं किया, मैं मुलायम के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा: अमिताभ ठाकुर

लखनऊ। यूपी सरकार और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के खिलाफ बोलने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को सोमवार रात को सरकार ने निलंबित कर दिया, जिसके बाद अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है, उन्हें सच बोलने की सजा मिल रही है इसलिए मैं इस बात के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा लेकिन इससे पहले मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा की जरूरत है क्योंकि मुलायम सरकार ने मुझे सजा भुगतने की धमकी दी है।

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने अमिताभ ठाकुर का सस्पेंशन लेटर यूपी सरकार की वेबसाइट पर डाला है जिसमें अमिताभ ठाकुर पर अनुशासनहीनता, शासन विरोधी दृष्टिकोण, हाई कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी, अपने पद से जुड़े दायित्वों और कर्तव्यों का दुरूप्रयोग जैसे संगीन आरोप लगाये गये हैं।

अमिताभ ठाकुर पर रेप केस भी दर्ज हुआ है जिसके बारे में अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा पति निर्दोष है, उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। हमने अन्याय के खिलाफ मुंह खोला इसलिए हमें परेशान करके सजा दी जा रही है।

इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी ठाकुर ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क कर अपने खिलाफ दायर रेप के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी और मुलायम द्वारा धमकी दिये जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+