पार्टी की बैठक में ममता बनर्जी ने की इस्‍तीफे की पेशकश, कहा - सीएम नहीं रहना चाहती

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 सीटें हासिल की हैं। वहीं टीएमसी अपने पिछले प्रदर्शन को नहीं दोहरा सकी है और पार्टी को केवल 22 सीटों पर जीत मिली। इसी परिणाम पर मंथन के लिए आज पार्टी ने बैठक की जिसमें ममता बनर्जी ने की इस्‍तीफे की पेशकश की है। ममता का कहना है कि वो सीएम नहीं रहना चाहती।

 पार्टी की बैठक में ममता बनर्जी ने की इस्‍तीफे की पेशकश, कहा - सीएम नहीं रहना चाहती

चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने हमारे खिलाफ काम किया। यहां इमरजेंसी जैसे हालात बन गए, हिंदू- मुस्‍लिम को बांट दिया गया। इस कारण वोट बंट गए। हमने इस बारे में चुनाव आयोग से भी शिकायत की मगर इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

इससे पहले ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कविता लिखकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कविता को शेयर किया। 'मैं नहीं मानती' शीर्षक से लिखी कविता में ममता ने बीजेपी पर अप्रत्यक्ष तौर पर सांप्रदायिकता फैलाने और धर्म के उग्र स्वरूप को बेचकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। कविता के आखिर में ममता ने वसैधव कुटुम्बकम का हवाला देते हुए सहिष्णु रहने का आग्रह किया है। ममता ने खुद को सहिष्णु सेविका और मानवता के धर्म को मानने वाली बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+