पंजाब चुनाव के नतीजों पर बोले अमरिंदर सिंह बोले- मैं कोई पंडित हूं क्या?
पंजाब चुनाव के नतीजों पर बोले अमरिंदर सिंह बोले- मैं कोई भविष्यवाणी करने वाला पंडित हूं क्या?
नई दिल्ली, 07 मार्च: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और 'पंजाब लोक कांग्रेस' प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अमित शाह से मुलाकात को उन्होंने एक सामान्य मुलाकात कहा है। वहीं पंजाब चुनाव के नतीजों पर उन्होंने ये कहते हुए कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया कि वो कोई भविष्यवाणी नहीं करेंगे।

दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के बाद जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से पंजाब चुनाव में उनके गठबंधन की स्थिति के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं पंडित नहीं हूं।, जो चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर सकूं। जहां तक चुनाव लड़ने का सवाल है तो मैं कह सकता हूं कि मेरी पार्टी ने अच्छा किया है। हमारी सहयोगी बीजेपी ने भी अच्छा चुनाव लड़ा है। अब नतीजों के दिन पता चलेगा कि क्या होता है।
Recommended Video
अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात को कोई राजनीतिक बैठक ना माना जाए। बैठक में उनके साथ सामान्य चर्चा हुई ना कि चुनाव पर बात हुई। खासतौर से पंजाब के विषयों पर चर्चा हुई। अभी पंजाब चुनाव के परिणाम नहीं आए हैं, जब नतीजे आ जाएंगे तो उसके बाद इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा होगी।
पंजाब में 20 फरवरी को पड़े थे वोट
पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को वोट पड़े थे। राज्य में इस चुनाव में 68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। 10 मार्च को मतगणना होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था और अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे। इस चुनाव से कुछ महीने पहले अमरिंदर सिंह को कांग्रेस सीएम पद ने हटा दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाकर भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications