मैं नरेंद्र मोदी की बेटी हूं', एक्ट्रेस ने इतना कहा और सब देखते रह गए
पीएम नरेंद्र मोदी 67 साल के हो गए हैं। रविवार को अपने जन्मदिन पर उन्होंने सरदार सरोवर बांध राष्ट्र को समर्पित कर दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक बेहद रोचक कहानी वायरल हो रही है। हालांकि, इस बार मामला झूठा नहीं है, लेकिन कहानी बड़ी ही हैरान करने वाली है। दरअसल, यह किस्सा जुड़ा है एक एक्ट्रेस के साथ, जिसने खुद को पीएम मोदी की बेटी बता डाला था। आइए बताते हैं आपको पूरी कहानी...

गुजराती कलाकार जो बनी साउथ की स्टार
खुद को पीएम मोदी की बेटी बताने वाली स्टार कोई नहीं बल्कि अवनि मोदी हैं। वह मूलरूप से गुजराती हैं और इन दिनों साउथ में जानी-मानी स्टार हैं। यह किस्सा बेंगलुरू में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है। फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में वह बेंगलुरू गई थीं और यहां प्रेस कांफ्रेंस में अंग्रेजी अखबारों के भी कई जर्नलिस्ट आए थे और सभी बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे थे कि क्या आपका नरेंद्र मोदी से कोई संबंध है। क्या नरेंद्र मोदी आपके रिश्तेदार हैं?
Recommended Video


मैं नरेन्द्र मोदी की बेटी हूं
इस पर अवनि ने जवाब दिया कि वह पीएम मोदी रिश्तेदार तो नहीं हैं, लेकिन पीएम मोदी से उनका नाता बेहद गहरा है। अवनि ने कहा, 'मैं नरेंद्र मोदी की बेटी हूं। अकेली मैं ही नहीं, बल्कि गुजरात में जितनी भी लड़कियां हैं, वो नरेंद्र मोदी की बेटी समान हैं।' यह सुनते ही सब हैरान रह गए।

बीएमसी विज्ञापन में चला गया था अवनि का नंबर
अवनि मोदी एक बार बीएमएसी की गलती की वजह से मुसीबत में भी घिर चुकी हैं। हुआ यूं कि बीएमएसी के एक विज्ञापन में गलती से उनकी मोबाइल नंबर छप गया था। बस उसके बाद तो उन्हें इतने फोन और मैसेज आए कि वह परेशान हो गईं। अवनि मोदी मधुर भंडारकर की कैलेंडर गर्ल्स में भी काम चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications