विधायक कार्यालय में दो लोगों ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
हैदराबाद। तेलंगाना के मेदिकोंडूरू में उस समय अजीब वाकया देखने को मिला जब दो लोगों ने विधायक कार्यालय में खुद को आग लगा लिया। वहां उपस्थित लोगों ने किसी तरह आग को शांत किया और दोनों व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल हैदराबाद के एक अस्पताल मे दोनों व्यक्तियों का इलाज चल रहा है जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति जमीन के एक झगड़े के सिलसिले में मेदिकोंडूरू स्थित स्थानीय विधायक के कार्यालय में पहुंचे थे। लेकिन यहां की भी इनकी समस्या का समाधान नहीं निकला जिससे परेशान होकर दोनों ने विधायक कार्यालय में खुद के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया जिससे वहां भगदड़ मच गई।
वहां उपस्थित लोगों ने सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों के शरीर पर लगे आग को बूझाया और उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद इन्हें हैदराबाद रेफर कर दिया गया जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications