तेलंगाना: MLC चुनाव में TRS को 4, AIMIM को 1 सीट पर मिली जीत

नई दिल्ली। तेलंगाना में विधान परिषद के चुनाीव में टीआरएस को बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना राष्ट्र समिति ने प्रदेश की विधान परिषद में चार सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का एक उम्मीदवार विधान परिषद का चुनाव जीतने में सफल हुआ है। बता दें कि आज तेलंगाना के विधान परिषद में हर दो वर्ष बाद होने वाले चुनाव के नतीजों की घोषणा हुई है।

trs

इस चुनाव में एआईएमआईएम के मिर्जा रियाज उल हसन ने जीत दर्ज की है। जबकि टीआरएस के सुभाष रेड्डी, येग्गी मल्लेशम, सत्यवथी राठौर, मोहम्मद महमूद अली ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है। बता दें कि टीआरएस ने पांच सीटों में से चार सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव जीतने वालों में तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली भी शामिल हैं। टीआरएस ने एक सीट एआईएएमआईएम के लिए छोड़ी थी, जिसपर उसके उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के तीन विधायकों ने टीआरएस में शामिल होने का ऐलान किया था। पिछले वर्ष तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में टीआरएस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। पार्टी ने 120 सीट में 88 सीट पर जीत दर्ज की थी। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद निर्दलीय विधायक और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने टीआरएस को समर्थन देने का एलान किया था। इस चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएएमआईए के साथ उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+