मंदिर में बीफ फेंककर दंगे कराना चाहते थे हैदराबाद से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी
हैदराबाद। बुधवार को एनआईए की टीम ने हैदराबाद से 11 संदिग्ध आतंकी पकड़े थे जिनके बारे में अब खबर आयी है कि ये सभी रमजान के पाक महीने में दंगे कराना चाहते थे।
उनकी साजिश थी कि ये सभी शहर के मानक भाग्यलक्ष्मी मंदिर में बीफ के टुकड़े फेंकते और उसके बाद वो दंगे भड़काने का और विस्फोट करने का काम करते। इनका इरादा राज्य के कुछ वीवीआईपी लोगों को भी निशाना बनाना था लेकिन इनके नापाक मंसबूों पर पानी तब फिर गया जब एनआईए और लोकल पुलिस की स्पेशल टीम ने इन सबको धर दबोचा।
आपको बता दें कि पकड़े गये संदिग्ध आतंकी भारत में आईएस के चीफ रिक्रूटर शफी अरमार के साथ संपर्क में थे। फिलहाल पकड़े गये सभी लोगों से पूछताछ जारी है और राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications