ट्रैक किनारे खड़े हो कर आ रही ट्रेन के साथ सेल्फी क्लिक कर हा था युवक, भिड़ा
ट्रैक किनारे खड़े हो कर आ रही ट्रेन संग सेल्फी क्लिक कर हा था युवक, भिड़ा
Recommended Video

नई दिल्ली। हैदराबाद स्थित एक 25 वर्षीय युवक उस वक्त घायल हो गया जब वो रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े हो कर आ रही ट्रेन की सेल्फी ले रहा था। मिली जानकारी के अनुसार युवक हैदराबाद के बोराबांदा रेलवे स्टेशन के पास MMTS ट्रेन से भिड़ गया। पुलिस ने कहा कि आर शिवा कुमार रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा होकर MMTS ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहा था। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस की ओर से जारी किए गए वीडियो में युवक पीछे आ रही ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहा था।

हालांकि ट्रेन का लोको पाइलट लगातार हॉर्न बजा रहा था, लेकिन युवक हटा नहीं। वहीं जैसे ही ट्रेन करीब आई शख्स बुरी तरह से घायल हो गया।
तेलंगाना स्टेट रेलवे पुलिसि दास्या नाइक ने कहा कि युवक ने खतरा महसूस नहीं किया और उसने लोको पाइलट की चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन करीब आई वो उससे भिड़ गया और ट्रैक से दूर जा गिरा। उसके सीने, हाथ और सिर में गहरी चोट आई लेकिन अभी वो खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications