Hyderabad Sex Racket: इंजेक्शन देकर बच्चियों को किया जाता था बड़ा, सामने आई खौफनाक सच्चाई
हैदराबाद। निजामों के शहर हैदराबाद में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, यहां के गणेश नगर कॉलोनी के एक ही परिवार के 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इन सभी पर आरोप है कि ये सभी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के जरिये पहले नाबालिग लड़कियों को कम दाम में खरीदते थे और फिर उन्हें इंजेक्शन देकर जल्दी मेच्योर करने की कोशिश करते थे, ताकि लड़कियां देह-व्यापार के लिए फिट हो सकें। पुलिस ने कुल 11 लड़कियों को बचाया गया है, जिसमें 4 लड़कियों की उम्र 7 साल से भी कम है।

हार्मोनल इंजेक्शन के जरिए बच्चियों को बड़ा किया जाता था...
पुलिस ने मीडिया को बताया कि सेक्स रैकट चलाने वाले बच्चियों को करीब डेढ़ लाख रुपये में खरीदते थे। इसके बाद उन्हें हॉर्मोन की सुई लगाकर बड़ी करते, फिर उनसे गंदा काम कराते थे।

6 महिलाएं भी करवाती थीं बच्चियों से गंदा काम
इन आठ लोगों में से 6 महिलाएं हैं, जो कि मानव तस्करी का भी काम करती है। इस रैकट का खुलासा तब हुआ जब इनके चंगुल से एक लड़की भाग निकली और पुलिस के पास पहुंची, इन गिरफ्तार महिलाओं में से एक ने पहले तो उसे अपनी बेटी कहा लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सच उगल दिया, जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और ये खौफनाक सच्चाई सामने आई।

20 से 25 हजार रु. में खरीदे जाते थे हॉर्मोन के इंजेक्शन
पुलिस ने ये भी बताया कि जिस डॉक्टर से होर्मोन के इंजेक्शन लिए जाते थे उसकी पहचान कर ली गई है, तस्कर गैंग की तरफ से डॉक्टर को हॉर्मोन के इंजेक्शन के लिए 20 से 25 हजार रुपये दिया जाता था, पुलिस ने कहा कि जल्द ही उस डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications