सड़क पर छोड़ी गई 2 माह की बच्ची पर फूटी पुलिस अधिकारी की ममता, भूख से तड़पी तो पिलाया अपना दूध
हैदराबाद। हैदराबाद की एक पुलिस अधिकारी ने कुछ ऐसा किया कि वे चर्चाओं में आ गईं। दरअसल 2 माह की एक बच्ची को उसकी मां ने छोड़ दिया था। अधिकारी के. प्रियंका बेगमपेट महिला पुलिस थाने में तैना हैं। प्रियंका को अफजलगंज पुलिस थाने में तैनात उनके पुलिस कॉन्सटेबल पति एम रविंद्र ने जैसे ही बच्चे की खराब हालत के बारे में बताया तो वे उनके पास पहुंच गईं और अपना दूध पिलाया।

हैदराबाद पुलिस कमीश्नर अंजनी कुमार के अनुसार शनिवार की रात ओसमानिया अस्पताल के पास एक महिला ने मोहम्मद इरफान को ये बच्ची थमा दी थी और थोड़ी देर में लौटने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इरफान बच्ची को घर ले आया लेकिन दूध न मिलन के कारण वह रोती रही। उसने बच्ची को पैकेट का दूध पिलाने की कोशिश की। फिर भी जब बच्ची को संभालना मुश्किल हो गया तो वह उस अफजलगंज पुलिस स्टेशन ले आया।
हालांकि बाद में पुलिस ने बच्ची की मां का पता लगा लिया। उसका नाम शबाना बेगम है और वह कूड़ा बीनने का काम करती है। महिला का कहना है कि जब उसने अजनबी को बच्ची सौंपी तो वह नशे में थी और वापस लैटने का रास्ता भूल गई थी।
यह भी पढ़ें- भूख सहन नहीं हुई तो खा लिया जहर, पढ़ें बच्चे की दर्द भरी दास्तां












Click it and Unblock the Notifications