भूख सहन नहीं हुई तो खा लिया जहर, पढ़ें बच्चे की दर्द भरी दास्तां
Ratlam News , रतलाम। यह दर्द भरी दास्तां है मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आदिवासी इलाके के एक बच्चे की। तंगहाली में इस कदर जिंदगी बीत रही थी कि दो जून की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही थी। नतीजा भूख सहन नहीं हुई और इस बच्चे ने भूख से मरने की बजाय जहर खाकर मरने का प्रयास कर डाला।

बच्चे ने चिकित्सकों व परिजनों को पूछताछ में बताया कि ग्राम अंबा पाड़ा की राशन दुकान से राशन लेने कई दिनों से जा रहा था, किंतु दुकान वाले ने गेहूं नहीं दिया। घर में खाने को कुछ भी नहीं था। भोजन किए कई दिन हो गए थे। भूख लगातार बढ़ते-बढ़ते असहनीय स्थिति में पहुंच गई थी। इसलिए जान देने के लिए कीटनाशक दवा पी ली, जिससे तबीयत बिगड़ गई।

बच्चे के पिता नानूराम ने बताया कि उनके परिवार पर कर्जा बहुत हो रहा है। पैसे कमाने के लिए वह कोटा गया था। वहां भाई का फोन आया कि उसके बेटे सुनील ने कीटनाशक पी लिया। सब काम छोड़कर घर आया।
बच्चा जिला अस्पताल में रैफर
फिलहाल बच्चा उपचाराधीन है। डॉक्टरों के मुताबिक इसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। बाजना हॉस्पिटल के डॉक्टर जायसवाल ने बालक की स्थिति स्थिर बनी रहने के कारण उसको जिला चिकित्सालय रतलाम रैफर कर दिया है।
दोषियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
बजाना तहसीलदार रमेश मसारे ने बताया कि संभवतया बच्चा 21 दिसम्बर को बाद राशन लेने गया है। उसे निर्धारित अवधि के बाद जाने के कारण राशन नहीं दिया गया होगा। मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे।
खेती पर निर्भर हैं ज्यादातर लोग
रतलाम जिले के ग्राम बाजना और सैलाना आदिवासी अंचल में रोजगार की काफी कमी है और ज्यादातर परिवार खेती पर ही निर्भर है, किंतु खेती से इतनी कमाई नहीं है कि उनका ढंग से गुजर बसर हो सके।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications