हैदराबाद के इस निर्वाचन क्षेत्र के लोग बोले- नागरिक सुविधाएं देने का वादा करोंगे तभी हम देंगे वोट

हैदराबाद का नामपल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान जंग का मैदान बना हुआ है। यहां पर सभी दलों के नेता जनता से वोट मांगने पहुंच रहे हैं लेकिन इससे पहले नेताओं ने इस क्षेत्र की सुध नहीं ली। जिसका नतीजा है कि यहां के लोग बेसिक नागरिक सुविधाओं की कमी झेल रहे हैं।

voter

तेलंगाना की राजधानी का ये विधाससभा क्षेत्र है लेकिन यहां के लोग खराब नागरिक बुनियादी ढांचे के कारण दयनीय स्थिति में रहने को मजबूर हैं। इस क्षेत्र के लोगों को खराब स्वच्छता, खराब सड़कें, सीवेज ओवरफ्लो, कुत्तों का खतरा और अवैध निर्माण जैसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के जाफर हुसैन लगातार दूसरी बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र मलिन बस्तियों और आवासीय कॉलोनियां हैं। इस क्षेत्र में श्रमिक वर्ग, राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी रहते हैं। यहां पर हर समुदाय के लोगों को विकास संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

नामपल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले हबीबनगर, फर्स्ट लांसर, मल्लेपल्ली, बाजारघाट और आसिफनगर पिछड़े इलाके हैं, यहां के निवासी क्षेत्र में गंदगी , खराब सड़कें, सीवेज ओवरफ्लो के अलावा अवैध निर्माण जैसे मुद्दों का सामना कर रहे हैं।

आसिफनगर के माजिद अली ने कहा नई आवासीय आवश्यकता के अनुसार अधिकांश इलाकों में नई पाइपलाइनों का उन्नयन जरूरी है। सिस्टम के अपग्रेड न होने के कारण आसिफनगर क्षेत्र में बार-बार सीवेज ओवरफ्लो देखा जाता है।

मल्लेपल्ली के जे कार्तिक ने कहा फ्री वॉटर स्‍कीम से शहरवासियों को जो लाभ हुआ है लेकिन मल्लेपल्ली, फर्स्ट लांसर, हबीबनगर और आसिफनगर के कई क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइनों में समस्‍या है जिसके कारण पानी की बहुत धीमी सप्‍लाई यहां तक कि नलों से दूषित पानी मिल रहा है। उन्‍होंने कहा इस क्षेत्र में एमआईएम के विधायक ने पिछले पांच सालों में कुछ भी काम नहीं किया है। ये समस्‍या लंबे समय से हम झेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+