हैदराबाद: नाबालिग को 5 लाख में बेचकर 65 वर्षीय ओमान शेख से कराई जबरदस्ती शादी
हैदराबाद। हैदराबाद में एक बेहद ही हैरान करनी वाली घटना सामने आई है, जहां एक 16 साल की लड़की की शादी जबरदस्ती एक बुजुर्ग आदमी से करवा दी गई। इस नाबालिग लड़की की शादी ओमान के 65 वर्षीय किसी शेख से हुई है। हैदराबाद में लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत कर अपनी बेटी को वापस बुलाने की मांग कर रही है।

Recommended Video

लड़की की मां ने अपनी बहन और उसके पति सिकंदर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मिलकर उसकी बेटी की शादी जबरदस्ती उस शेख से करवा दी। लड़की की मां ने कहा है कि उनकी बेटी शेख से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन सिकंदर ने एक काजी को बुलाकर होटल में उसकी शादी करवा दी।
लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया, 'शेख कहता है कि उसने मेरी बेटी को 5 लाख रुपये में सिकंदर से खरीदा है और जब तक सिकंदर उसके पांच लाख रुपये नहीं देगा तब तक वो उसे भारत नहीं भेजेगा। लड़की की मां ने बताया कि जब वो सिकंदर से अपनी बेटी को वापस बुलाने की बात करती है तो वो उसे धमकी देता है।
आपको बता दें कि इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सुषमा स्वराज को इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications