Hyderabad Metro Phase 2: 162 किमी नेटवर्क से बदलेगा शहर का ट्रांसपोर्ट, कैबिनेट की मंजूरी पर आया अपडेट
Hyderabad Metro Phase 2: हैदराबाद के सार्वजनिक परिवहन की दिशा में अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (HMRL) के फेज-2 को 23 फरवरी 2026 की कैबिनेट बैठक में सरकारी नियंत्रण में लेने की मंजूरी मिल जाएगी। इस फैसले के साथ 162 किलोमीटर लंबे नेटवर्क विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना अब केंद्र और राज्य सरकार की 50:50 संयुक्त भागीदारी मॉडल पर आगे बढ़ेगी। इससे प्रोजेक्ट के लिए जरूरी धन जुटाना भी आसान होगा।
फेज-2 के तहत शहर के उन हिस्सों तक मेट्रो पहुंचाने की योजना है, जहां अभी रेल कनेक्टिविटी नहीं है। प्रस्तावित छह नए कॉरिडोर में सबसे अहम रायदुर्ग से शमशाबाद एयरपोर्ट तक 31 किमी लंबी एयरपोर्ट मेट्रो लाइन है। इसके अलावा एमजीबीएस से फलकनुमा तक 5.5 किमी की ओल्ड सिटी लाइन पर यूटिलिटी शिफ्टिंग और सड़क चौड़ीकरण का काम तेज गति से चल रहा है। नागोल-एलबी नगर, मियापुर-पाटनचेरु और हयात नगर जैसे विस्तार भी इस चरण का हिस्सा हैं।

Hyderabad Metro Phase 2: मेट्रो के लिए पैसों का हो रहा इंतजाम
- फरवरी 2026 में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को नई गति मिली है।
- सरकारी टेकओवर के बाद कम ब्याज दर पर अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से ऋण मिलना आसान होगा। साथ ही 1,000 एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा सकेगी।
- 23 फरवरी को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में इस परियोजना के टेकओवर को औपचारिक मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद काम तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।
Hyderabad Metro: मेट्रो कनेक्टिविटी से सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी गति
हैदराबाद मेट्रो परियोजना का एक बड़ा उद्देश्य शहर में विदेशों की तर्ज पर सिंगल ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित करना है। मेट्रो को आरटीसी बस नेटवर्क और प्रस्तावित रीजनल रिंग रोड (RRR) से जोड़कर 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' को मजबूत किया जाएगा। इससे आईटी कॉरिडोर, एयरपोर्ट और ओल्ड सिटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।
प्रोजेक्ट के लिए बदलाव के साथ डीपीआर तैयार करने का काम फाइनल स्टेज पर है। जून 2026 तक एयरपोर्ट लाइन के सिविल वर्क के लिए वैश्विक टेंडर आमंत्रित किए जाने की संभावना है। यदि समय-सीमा के अनुसार काम आगे बढ़ता है, तो फेज-2 हैदराबाद की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है।












Click it and Unblock the Notifications