Hyderabad–Jaipur Express में लगी भीषण आग, AC के दो डब्बे जलकर हुए खाक, कैसे हुआ ये हादसा?

Hyderabad-Jaipur Express Fire Breaks: हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जयपुर जाने वाली हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। ट्रेन के डिब्बों से उठती तेज लपटों और धुएं ने पूरे स्टेशन पर हड़कंप मचा दिया, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

शुक्रवार शाम लगभग सात बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन के थ्री-टियर एसी कोच के B1 और B2 डिब्बों में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में धुआं और आग की लपटें फैलने लगीं, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Hyderabad Jaipur Express

आग बुझाने में जुटी दमकल की टीम

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया। तीन फायर इंजनों की मदद से आग पर तेजी से काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे स्थिति और गंभीर नहीं हुई।

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

जिस समय आग लगी, उस वक्त प्रभावित कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित निर्णय के चलते बाकी यात्रियों को भी तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके।

रेलवे अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच में प्रभावित कोचों का गहन निरीक्षण किया जाएगा, साथ ही सुरक्षा मानकों में किसी चूक का पता लगाने के लिए भी समीक्षा होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+