जानें कौन है अमेरिका की सड़कों पर भुखमरी की शिकार हैदराबाद की युवती? मां ने विदेश मंत्रालय से की ये अपील
अमेरिका मास्टर की पढ़ाई करने गई हैदराबाद की एक युवती भुखमरी का शिकार हो गई है। युवती की मां ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर बेटी को वापस भारत लाने की गुहार लगाई है।
तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद निवासी एक युवती अमेरिका की सड़कों पर भूख से तड़पती नजर आई। बताया जा रहा है कि युवती मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका गई थी। लेकिन, उसका सामान चोरी हो गया। उसके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे।
मामले में युवती की मां ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने और उनकी बेटी को भारत वापस लाने की अपील की है। वहीं, भारत राष्ट्र समिति के नेता खलीकुर रहमान ने मामले का संज्ञान लेकर ट्विटर पर पीड़ित मां की आवाज बुलंद की है। साथ ही कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किया है। क्या है पूरा मामला?

दरअसल, तेलंगाना के मौला अली की रहने वाली सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी अगस्त 2021 के दौरान अमेरिका स्थित डेट्रॉइट में ट्राइन यूनिवर्सिटी में मास्टर की पढ़ाई करने गई थी। जैदी की मां सैयदा वहाज फातिमा के मुताबिक, बेटी हमारे संपर्क में रहती थी। लेकिन, पिछले दो महीनों से वह मेरे संपर्क में नहीं है और हाल ही में हमें हैदराबाद के दो युवकों के माध्यम से पता चला कि मेरी बेटी अवसाद में है और किसी ने उसका सामान चुरा लिया है, जिससे वह भुखमरी के कगार पर है। मेरी बेटी को अमेरिका के शिकागो की सड़कों पर देखा गया।
Ms.Syeda Lulu Minhaj Zaidi from Hyd went to pursue MS from TRINE University, Detroit was found in a very bad condition in Chicago, IL. Her mother has appealed @DrSJaishankar to bring back her daughter. Would appreciate the immediate help. @HelplinePBSK @IndiainChicago… pic.twitter.com/dh4M4nPwxZ
— Khaleequr Rahman (@Khaleeqrahman) July 25, 2023
जैदी की मां ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने और उनकी बेटी को भारत वापस लाने की अपील की है। पत्र में उन्होंने वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास और शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास से हस्तक्षेप करने और उनकी बेटी को वापस लाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद मिन्हाज अख्तर की मदद से उनकी बेटी का पता लगाया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications