GHMC चुनाव: टीआरएस बनी सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा और औवेसी की पार्टी के खाते में आई इतनी सीटें, नतीजों पर सत्ताधारी पार्टी ने कही ये बात

नई दिल्ली। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आ गए हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी रही है। टीआरएस 55 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है। एआईएमआईएम को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को दो वार्ड पर सफलता मिली है। 150 वार्डों वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 75 है, ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

Hyderabad GHMC Election results 2020 TRS emerges largest party BJP surprised

भाजपा के लिए ये नतीजे इसलिए खास हैं क्योंकि 2016 में उसके पास सिर्फ चार सीट थीं और अब वो 48 दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ने असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को पीछे छोड़ दिया है, जिसका पुराने हैदराबाद में काफी प्रभाव माना जाता है। वहीं टीआरएस की सीटें 99 से 55 पर आई हैं। 2016 के चुनाव में टीआरएस ने 99 और एआईएमआईएम ने 44 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 वार्ड आए थे। इस चुनाव में टीआरएस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हैदराबाद नगर निगम में सत्तारूढ़ टीआरएस सभी 150 वार्ड पर चुनाव लड़ा है। भाजपा 149 वार्ड, कांग्रेस 146 वार्ड पर और AIMIM 51 वार्ड पर चुनाव लड़ा।

हैदराबाद नगर निकाय के नतीजों पर टीआरएस के वर्किंग प्रेसीडेंट केटीआर ने कहा है कि हम इससे 25 ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे थे। हमें इस तरह के नतीजों की उम्मीद नहीं थी। एग्जिट पोल भी हमारी जीत का अंदाजा लगा रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि 12-13 सीटें टीआरएस 200-300 वोटों से हारी है, ऐसे में हमें उदास होने की जरूरत नहीं है। हम सबस बड़ी पार्टी हैं, और सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं।

हैदराबाद नगर निकाय के नतीजों पर गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की विकास की राजनीति में भरोसा जताने के लिए तेलंगाना की जनता का आभार. हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के लिए जेपी नड्डा जी और बंदी संजय कुमार को बधाई. बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कठिन परिश्रम सराहनीय है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों- हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी में है। इस पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र तो तेलंगाना की 5 लोकससभा सीटें आती हैं। इस चुनाव में भाजपा ने पीएम को छोड़ तमाम बड़े नेता उतार दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+