Hyderabad: बूढ़े अरब शेखों से नाबालिग लड़कियों की शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़
70 साल के बूढ़े शेखों से नाबालिग लड़कियों की शादी कराने वाले गिरोह का भंड़ोफोड़, 17 गिरफ्तार
हैदराबाद। पुराने हैदराबाद शहर में सक्रिय एक 'विवाह रैकैट' का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें ओमान और कतर के आठ शेख भी शामिल हैं। इन लोगों पर शादी के नाम पर हैदराबाद से लड़कियां खरीदकर उन्हे अरब देशों में बेचने का आरोप है।


चार मौलाना, आठ अरब के शेख
पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार मौलाना हैं, जो शादी कराते थे। जबकि आठ अरब देशों के शेख हैं। इन शेखों में पांच अमन और तीन कतर के नागरिक हैं। इनके अलावा रैकेट में शामिल चार लॉज के मालिकों और पांच दलालों को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिग लड़कियों को भी इनके चंगुल से छुड़ाया गया है।

20 लड़कियों की तस्वरी की बात आई सामने
पुलिस ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में कॉन्ट्रेक्ट मैरिज के जरिए 20 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने के प्लान का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह का भंडोफोड तब हुआ जब पुलिस ने सोमवार को मुंबई में एक काजी को गिरफ्तार किया जो नाबालिग लड़कियों की शादी करा उन्हें सर्टिफिकेट दे देता था। जिससे इन्हें वीजा मिल जाता था।

जाली दस्तावेजों से कराते हैं शादी
ये गिरोह अरब देशों के लोगों की नाबालिग लड़कियों से शादी कराता था। 60 साल और 70 साल के बूढ़ों की 16-17 साल की उम्र की लड़कियों के ये शादी कराकर उन्हें जाली दस्तावेजों के सहारे विदेश भेज देते थे। शादी के लिए भी जाली दस्तावेजों का सहारा लिया जाता था। इस गिरोह के लोग पैसे का लालच देकर और बेटियों के अरब में ऐश करने की बात कहकर गरीब परिवारों को फुसला लेते थे और फिर कॉन्ट्रेक्ट मैरिज के नाम पर उन्हें विदेशी नागरिकों को बेच देते हैं।

ऐसे फंस जाती थी लड़कियां
हैदराबाद में इस तरह की शादियों का मामला कई बार सामने आ चुका है। हैदराबाद से सब्जबाग दिखाकर ले जाई जाने वाली लड़कियों को वहां शोषण का सामना करना पड़ता है। लड़कियों से शादी के वक्त तलाक के कोरे कागज पर दस्तखत भी करा लिए जाते हैं, ऐसे में उन पर कई ऐसी शर्तें थोप दी जाती थीं कि वो विरोध भी नहीं कर पाती थीं।
पत्नी क्लियर नहीं कर पाई एमबीबीएस एग्जाम, पति ने जला कर मार डाला












Click it and Unblock the Notifications