पत्नी क्लियर नहीं कर पाई एमबीबीएस एग्जाम, पति ने जला कर मार डाला

पत्नी क्लियर नहीं कर पाई एमबीबीएस एक्जाम, पति ने जला कर मार डाला

हैदराबाद। हैदराबाद में एक शख्स ने पत्नी को जलाकर मार देने का मामला सामने आया है, वो पत्नी के एमबीबीएस की परीक्षा पास ना करने से गुस्सा था। 25 साल की मृतका के मायके के लोगों का कहना है कि दामाद उनकी बेटी पर डॉक्टर बनने के लिए दबाव बनाता था, जब वो परीक्षा पास ना कर पाई तो उसको जिंदा जला दिया।

Hyderabad: husband allegedly kills wife for not clear mbbs exam

हैदराबाद के नागोले इलाके में ये घटना हुई है। युवती के मायके वालों ने दामाद ऋषि कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसने एमबीबीएस के लिए कोशिश की लेकिन वह एमबीबीएस में सीट नहीं पा सकी। इससे दामाद ऋषि उसे परेशान करने लगा। वो लगतार उसे इस बात के लिए ताना मारता था और मारपीट करता था।

मृतका की मां का कहना है कि काफी दिन से ऋषि उनकी बेटी को दहेज लाने के लिए भी तंग कर रहा था और उसे मार डालने की धमकी दे रहा था। पुलिस का कहना है कि मृतका के पति ने पत्नी की मौत को सुसाइड बताया है। ऐसे में पुलिस जांच में आगे बढने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ऋषि को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+