Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hyderabad Bullet Train: 500 एकड़ में तैयार होगा बुलेट ट्रेन टर्मिनल, आईटी सिटी बनेगा एयर-रेल हब

Hyderabad Bullet Train: हैदराबाद को बुलेट ट्रेन हब बनाने के साथ ही देश के सबसे बड़े एयर-रेल कॉरिडोर के तौर पर भी विकसित किया जाएगा। शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (RGIA) को देश के सबसे बड़े एयर-रेल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का मेगा प्लान तैयार है। तेलंगाना सरकार इसे सिर्फ एक बुलेट ट्रेन स्टेशन नहीं, बल्कि 500 एकड़ में फैले 'मल्टी-मोडल इंटरनेशनल ट्रांजिट हब' के रूप में विकसित करना चाहती है। एयरपोर्ट, मेट्रो, हाई-स्पीड रेल और सड़क नेटवर्क एक ही परिसर से ऑपरेट होंगे।

सरकार का उद्देश्य ऐसा इंटिग्रेटेड हब बनाना है, जहां फ्लाइट से उतरते ही यात्री सीधे बुलेट ट्रेन या मेट्रो पकड़ सकें। इससे शहर के भीतरी हिस्सों-जैसे नामपल्ली या सिकंदराबाद-तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो, आउटर रिंग रोड (ORR) और प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल टर्मिनल एक ही स्थान पर जुड़ेंगे।

Hyderabad Bullet Train

Hyderabad Bullet Train: 500 एकड़ का मास्टरप्लान

- एयरपोर्ट के पास स्थित स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) क्षेत्र में प्रस्तावित जमीन पर बुलेट ट्रेन टर्मिनल के साथ हाई-स्पीड रेल मेंटेनेंस डिपो, होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बिजनेस पार्क विकसित किए जाएंगे।

- मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने National High Speed Rail Corporation Limited (NHSRCL) से सातों प्रस्तावित कॉरिडोर का मुख्य कार्यालय भी शमशाबाद में स्थापित करने का अनुरोध किया है।

Hyderabad Bullet Train: तीन हाई-स्पीड कॉरिडोर होंगे तैयार

शमशाबाद को मुंबई-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु और हैदराबाद-चेन्नई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का जंक्शन बनाने की योजना है। इससे पश्चिम, दक्षिण और तटीय भारत के बीच कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। आईटी हब बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच यात्रा समय करीब 150 मिनट तक सीमित हो सकता है।

Hyderabad News: शहर में प्रॉपर्टी की कीमतों में भी आएगा भारी उछाल

इस मेगा प्रोजेक्ट से शमशाबाद, शादनगर और आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट की मांग बढ़ने की संभावना है। निर्माण और संचालन के दौरान लगभग 50,000 से अधिक रोजगार सृजित होने का अनुमान है। साथ ही फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे हाई-वैल्यू कार्गो के तेज परिवहन के लिए भी हाई-स्पीड रेल का उपयोग किया जा सकेगा। राज्य सरकार ने 'हैदराबाद मेट्रो रेल फेज-2' के तहत एयरपोर्ट मेट्रो और बुलेट ट्रेन स्टेशन के बीच बेहतर समन्वय के लिए तकनीकी टीम गठित कर दी है, ताकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+