महज 15 घंटे में पुलिस ने किडनैपर्स से मासूम बच्चे को छुड़ाया, तस्वीरे देखिए सुकून मिलेगा
हैदराबाद। नीचे आप जिस तस्वीर को देख रहे हैं वो सच में दिल के सुकून देने वाली है। जी हां क्योंकि तेलंगाना पुलिस ने महज 15 घंटों के भीतर किडनैप हुई 4 माह की बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आजाद करा लिया। पुलिस ने दो किडनैपर्स को गिरफ्तार भी किया है। किडनैपर्स की पहचान मुस्ताक-ऑटो ड्राइवर (42) और उसका दोस्त मो. यूसूफ- रसोइया (25) के रूप में हुई है। आपको बता दें कि इन दिनों तेलंगाना में अपहरण के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। आंकड़ों की मानें तो 9 महीनों में अकेले हैदराबाद से 2 दर्जन के आस पास बच्चे गायब हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक 4 माह का मासूम फैजन खान जब अपनी मां के बगल में सो रहा था, उसी वक्त मुस्ताक और यूसूफ ने उसे उठा लिया। सुबह 4 बजे उसकी मां हुमैरा बेगम सोकर उठी तो अपने बेटे को न पाकर हैरान हुई। उसने नजदीकी नंपली पुलिस स्टेशन में बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें दो अज्ञात अपराधियों का देखा गया।
पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए फौरन पूरे इलाके को सील कर दिया और तलाशी अभियान शुरु कर दी। हालांकि इसमें स्थानीय लोगों ने पुलिस की खासा मदद की। सूचना के आधार पर पता चला कि मो. मुस्ताक का घर अघापुरा स्थित दरगाह शाह खामोश के निकट है। पुलिस लगातार मुस्ताक के घर नजर बनाए रखी। शाम 6 बजे करीब पुलिस ने मुस्ताक को धर-दबोचा। इसके साथ ही पुलिस ने बच्चे को सही सलामत छुड़ा लिया।
दोस्त चाहता था बच्चा अपनाना इसलिए किडनैप
मुस्ताक ने पूछताछ में बताया कि रहमतनगर निवासी उसका दोस्त मो. घोउस एक बच्चे को अपनाना चाहता था। उसने उससे मदद मांगी। जिसके बाद उसने अपने दूसरे दोस्त यूसूफ की मदद से बच्चे को किडनैप किया। मुस्ताक ने बताया कि वो दोनों मिलकर बच्चे को बेचना चाहते थे। लेकिन बाद में घोउस ने बच्चा लेने से इंकार कर दिया। क्योंकि उसके माता-पिता का पता नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications