गर्म लोहे की रॉड से पत्नी की पवित्रता चेक कर रहा था पति
चिल्लकलु। लॉयलटी टेस्ट (वफादारी चेक करना) की कई कहानियां और सीरियल्स आपने देखें होंगे लेकिन हैदराबाद के चिल्लकलु इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहं एक पति ने अपनी पत्नी की वफादारी चेक करने के लिए इंसानियत की सारी हदें पार कर दी।
जानकारी के मुताबिक आदिवासी समुदाय बुडागा जंगलु जाति के 26 वर्षीय पासम बालकृष्ण लोहे की तपती रॉड पकड़वाकर अपनी पत्नी की वफादारी चेक करना चाहता था। हालांकि समय रहते पुलिस ने उसके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस के मुताबिक बालकृष्ण का शक था कि उसकी पत्नी का गांव में ही रहने वाले एक ऑटो ड्राइवर से अवैध संबंध है।
इसी शक को दूर करने के लिए उसने लॉयलटी टेस्ट करने की सोची। ऐसा करने से पहले उसने गांव के बुजुर्गों से भी सलाह लिया और फिर फैसला किया कि लोहे की तपती रॉड से पत्नी की वफादारी का टेस्ट लिया जाए। चौकाने वाली बात ये है कि पत्नी इस टेस्ट को देने के लिए तैयार भी हो गई।
इससे पहले इस घिनौनी परीक्षा का खेल खेला जाता, गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही फौरन पुलिस को बालकृष्ण और गांव के 4 बुजुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गांव के बुजुर्गों ने अजीब सी दलील दी। उन्होंने कहा कि गर्म रॉड पकड़ने पर अगर महिला की हथेली जल जाती तो माना जाता कि वो अपने पति का धोखा दे रही है।













Click it and Unblock the Notifications