Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिलिये रीयल 'क्वीन' से जो बिना पति के ही हनीमून पर ग्रीस चली गईं

लाहौर। कंगना रानावत की बेहतरीन फिल्‍मों में से एक फिल्‍म 'क्‍वीन' तो आपको याद ही होगा। अरे... वही फिल्‍म जिसमें कंगना ने रानी का किरदार निभाया था जो शादी टूटने के बाद अकेले ही हनीमून पर निकल गई थी। खैर वो तो रील लाइफ था लेकिन ठीक ऐसा ही एक मामला रियल लाइफ में सामने आया है। ऐन वक्‍त पर पति को वीजा नहीं मिलने पर पत्‍नी अ‍केले ही हनीमून पर निकल गई।

Pakistani woman honeymooned alone after husband’s visa got rejected

जी हां पाकिस्‍तान के लाहौर की रहने वाली हुमा मोबिन और अरसलान सीवर बट की शादी करीब 7 महीने पहले हुई थी। दोनों को ट्रैवलिंग से बेहद मोहब्‍बत है। हाल ही में उन्हें हनीमून मनाने ग्रीस जाना था, लेकिन हुमा के पति को वीजा नहीं मिला। इसके बावजूद वह पहले से तय जगहों पर बिना पति के ही हनीमून मनाने गई। उसने अलग अंदाज में अपनी फोटोज भी शेयर की।

-
-
-
-
-
-
-
मिलिए रीयल 'क्वीन' से जो बिना पति के निकली हनीमून पर

मिलिए रीयल 'क्वीन' से जो बिना पति के निकली हनीमून पर

अब उसकी फोटोज कई साइट्स पर काफी शेयर हो रही हैं। उल्‍लेखनी है कि मोबिन एक ऐड एजेंसी में क्रिएटिव इंजीनियर है, वहीं बट का खुद का आर्किटेक्चर फर्म है। दोनों शादी से पहले करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे थे। इस बार ग्रीस में अपना दूसरा हनीमून मनाने के लिए वे साथ जाने वाले थे। हालांकि, शुरू में मोबिन बिना पति के जाने को तैयार नहीं हुई, लेकिन ट्रिप के पैसे पहले से पेड थे, इसलिए उसने आखिर में जाने का फैसला किया।

मिलिए रीयल 'क्वीन' से जो बिना पति के निकली हनीमून पर

मिलिए रीयल 'क्वीन' से जो बिना पति के निकली हनीमून पर

मिलिए रीयल 'क्वीन' से जो बिना पति के निकली हनीमून पर।
-
-
-
-
-
-
-

उसके साथ सास-ससुर भी थे। मोबिन उन सभी जगहों पर घूमने गई, जहां वह पहले पति के साथ जाने वाली थी। इस दौरान हमा ने जमकर तस्‍वीरें में खिंचवाई। हुमा ने अपने हर पोज में यह बताने की कोशिश की कि वह अपने पति को कितना मिस कर रही है। मोबिन कहती है, 'अनोखे अंदाज में फोटोशूट कराने का आइडिया मुझे पति से ही मिला, हमारे इन्गेजमेंट के बाद वह अकेले बुडापेस्ट चला गया था, वहां से ऐसी ही फोटो उसने भेजी थी।' (नोट- सभी फोटो हमा मोबिन के फेसबुक अकाउंट से लिए गए हैं)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+