पति ने गर्भवती पत्नी को चौथी मंजिल से फेंका, भूत पर लगाया आरोप
बबीता की शादी 22 फरवरी 2016 को खेड़ा बिजलोपुर खुर्जा बुलंदशहर निवासी अमर सिंह से हुई थी। अमर सिंह परिवार के साथ नोएडा स्थित गढ़ी चौखंडी में रहता है। अमर दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है।
नई दिल्ली। नोएडा के सेक्टर 122 में एक पति ने अपनी को पत्नी को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया और घरवालों को ये सूचना दी कि उसकी पत्नी बबीता को भूत ने छत से फेंक दिया है। बुरे तरीके से घायल पत्नी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

गढ़ी चौखंडी इलाके मामला
ये पूरा मामला नोएडा सेक्टर 122 के गढ़ी चौखंडी इलाके का है जहां 26 साल का अमर सिंह अपनी 24 साल की पत्नी बबीता के साथ एक किराये के फ्लैट में रहता था। आरोप है कि अमर सिंह ने अपनी गर्भवती पत्नी बबीता को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया और घरवालों को सूचना दी कि बबीता को भूत ने छत से नीचे फेंक दिया है।बबीता को गंभीर चोटे आई है उसकी कई हड्डियां टूट चुकी हैं।
2016 मेें हुई थी शादी
आपको बता दें कि बबीता की शादी 22 फरवरी 2016 को खेड़ा बिजलोपुर खुर्जा बुलंदशहर निवासी अमर सिंह से हुई थी। अमर सिंह परिवार के साथ नोएडा स्थित गढ़ी चौखंडी में रहता है। अमर दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है।
26 मई को की थी मारपीट
बबीता के भाई ने सतेंद्र ने बताया कि अमर दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। दहेज में रुपये और कार की मांग करता था। आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। बीते 26 मई को भी अमर ने बबीता से मारपीट की थी। सतेंद्र अपने बड़े भाई के साथ नोएडा आए थे और बड़े बुजुर्गों ने समझौता करवा दिया था। बबीता की एक पांच माह की एक बेटी है और वह गर्भवती भी थी।
पुलिस ने दर्ज किया केस
कोतवाली फेज-3 के एसएचओ ने बताया कि बबीता के भाई सतेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस बबीता के थोड़े ठीक होने का भी इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान लिया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications