पत्नी ने नहीं दिया टीवी का रिमोट, पति ने पत्थर से पीटकर मार डाला

आजकल छोटी छोटी बातों पर इंसान इतना क्रूर होता जा रहा है कि हत्या करने में किसी भी तरह का डर या झिझक महसूस नहीं कर रहा है।

नासिक। आजकल छोटी छोटी बातों पर इंसान इतना क्रूर होता जा रहा है कि हत्या करने में किसी भी तरह का डर या झिझक महसूस नहीं कर रहा है। ऐसा ही एक मामला आज महाराष्ट्र के नासिक में देखने को मिला जहां मैच देखने के लिए पति ने टीवी का रिमोट मांगा, जब पत्नी ने रिमोट नहीं दिया तो पति ने उसकी हत्या कर दी।

पत्नी ने नहीं दिया टीवी का रिमोट, पति ने पत्थर से पीटकर मार डाला

यह घटना नासिक शहर के सिडको परिसर में घटी। यहां के रहने वाले पांडुरंग मनवतकर को मैच देखने का मन था लेकिन उस समय उनकी पत्नी शोभा मनवतकर टीवी पर कुछ और देख रही थी। पति ने जब टीवी का रिमोट मांगा तो शोभा ने मना कर दिया जिससे दोनों में झगड़ा होनो लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति पांडुरंग ने शोभा पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पांडुरंग मनवतकर यह सिडको परिसर के दत्तनगर में रहता है। पांडुरंग मनवतकर को यह बर्दाशत् नहीं हुआ कि शोभा ने उसे मैच नहीं देखने दिया। जब पत्नी गहरी नींद में सोयी थी तभी पांडुरंग ने बड़े से पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार की सुबह को घटी। अंबड पुलिस स्टेशन में हत्यारे पति पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+