Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्नी की आंखों के सामने कुल्हाड़ी से पति ने प्रेमी के कर दिए टुकडे़-टुकडे़

पति की बार-बार हिदायत के बाद भी पत्नी ने प्रेमी से मिलना नहीं छोड़ा। नतीजन पति ने ऐसा कदम उठाया कि पत्नी की रुह कांप गई। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की आंखों के सामने ही प्रेमी के कुल्हाड़ी से कई टुकडे़ कर दिए। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को जगदीशपुर के जंगल से बरामद किया।

Murder

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय अनिल कुमार यादव का अपने गांव के ही मेड़ीलाल की पत्नी से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर अनिल व मेड़ीलाल में कई बार कहासुनी व मारपीट हुई थी। गांव वालों की मानें तो गांव के बाहर मेड़ीलाल ने फूलचंद्र यादव से कहकर अनिल को अपने घर बुलवाया। वह कुल्हाड़ी लिए उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही अनिल उसके पास पहुंचा, मेड़ीलाल ने उसके सिर व गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। अनिल को मरा समझ आरोपी भाग निकला।

राहगीरों ने घटना की जानकारी अनिल के परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों ने उसे नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां डाक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। अनिल की पिता की तहरीर पर पुलिस ने मेड़ीलाल व फूलचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी मेड़ीलाल को पड़ोस के गांव पाठकपुर से गिरफ्तार कर लिया।

मेड़ीलाल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि हत्या उसी ने की है, इसमें फूलचंद्र का कोई हाथ नहीं है। घटना के बाद से फूलचंद्र फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+