शादी के कुछ महीने बाद ही किन्‍नर बन गया पति, बड़े भाई से संबंध बनाने के लिए पत्‍नी पर डालने लगा दबाव

मेरठ। उत्तर प्रदेश मेरठ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो किन्नर बन गया है और किन्नरों की टोली में रहता है। इतना ही नहीं महिला ने बताया कि वो अपने भाई से शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसपर दबाव डालता है। विरोध पर मारपीट की जाती है। महिला ने पति के कुछ फोटो भी पुलिस अधिकारियों को दिखाए, जिसमें वो किन्नर बना हुआ है। पुलिसवालों ने जब महिला के इन आरोपों को सुना तो वो भी दंग रह गए। महिला ने पति और सास पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

शादी के कुछ महीने तक सब सही रहा, फिर पति की किन्‍नरों से हो गई दोस्‍ती

शादी के कुछ महीने तक सब सही रहा, फिर पति की किन्‍नरों से हो गई दोस्‍ती

श्यामनगर निवासी महिला ने एसएसपी नितिन तिवारी को बताया कि उसका निकाह सोहराबगेट क्षेत्र निवासी युवक से छह साल पहले हुआ था। महिला ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद उसके पति का किन्नरों के साथ परिचय हो गया। इसके बाद वो किन्नरों की टोली में रहने लगा। पहले हाजी फाको और इसके बाद शमशाद किन्नर के साथ रहा। हाजी फाको की हत्या के बाद वह शमशाद से जुड़ गया। फिलहाल वह सोनिया किन्नर के साथ रह रहा है।

पति और सास बना रहे हैं जेठ से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

पति और सास बना रहे हैं जेठ से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

महिला ने आरोप लगाया कि पति और सास दोनों जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं। विरोध पर मारपीट करते हैं। 15 दिन पहले वो ससुराल से निकलकर किसी तरह मायके आ गई। इसके बाद से फोन पर पति लगातार धमकी दे रहा है। धमकी दे रहा है कि वापस नहीं लौटी तो पिता और भाई को गोली मार देगा। महिला ने पति के कुछ फोटो भी एसएसपी को दिखाए, जिसमें किन्नरों के साथ रह रहा है। एसएसपी ने सीओ कोतवाली को जांच और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

किन्‍नरों के साथ रहकर अपराध को दे रहा है अंजाम

किन्‍नरों के साथ रहकर अपराध को दे रहा है अंजाम

महिला ने पति के खिलाफ कुछ अन्य सबूत भी एसएसपी को दिए। बताया कि किन्नरों के साथ मिलकर कुछ वारदात भी कर चुका है। चोरी भी की है। कुछ अपराधिक लोगों के भी संपर्क में होने और हथियार रखने का भी आरोप लगाया। इस मामले में जांच का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+