वकील पत्नी घर पर भी करती थी बहस, ट्रैफिक पुलिस ने जिंदा जला दिया
नागपुर। नागपुर में एक पुलिसवाले ने अपनी वकील पत्नी को आपसी वाद विवाद के चलते घर में जिंदा जलाकर मार दिया। इतना ही नहीं हत्या को सुसाइड बताकर पुलिसवाला अपराध से बचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिसवाले की सच्चाई ज्यादा देर तक छुप नहीं सकी। आखिरकार उसने पत्नी को मारने की बात कबूल ही कर ली।

रोज-रोज के घरेलू झगड़े से परेशान होकर पत्नी को जलाकर खत्म करने का षडयंत्र पुलिसवाले ने रचा था। पुलिस विभाग ने शुरूआत में अपने कर्मचारी पर विश्वास रखा। लेकिन यह सारी सच्चाई तब बाहर आ गई जब पुलिसवाले की सात साल की बेटी ने माता पिता की आंखों देखी बयां कर दी। इसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ।
इस घटना में वैशाली नागमोते की 28 सितंबर को आग लगने से 90 प्रतिशत जल गई थीं। गंभीर रुप से जल जाने की वजह से 30 सितंबर की रात को हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घरेलू विवाद के चलते पत्नी वैशाली ने खुद को जिंदा जलाने का दावा पुलिस पति देवेंद्र नागमोते (ट्रैफिक पुलिस सिपाही) ने किया था। इस घटना में देवेंद्र भी 40 प्रतिशत जल गया था, पति ने दावा किया था कि पत्नी को बचाते समय वो भी जल गया था। लेकिन देवेंद्र की बेटी ने पुलिस को सारी हकीकत बयां कर दी। उसके बाद ही देवेंद्र का असली चेहरा सामने आया। बेटी ने बताया कि रोज शराब पीकर आने के बाद पापा मम्मी के साथ मारपीट करते थे। झगड़ेवाले दिन पापा ने मम्मी के ऊपर केरोसीन डालकर माचिस से आग लगा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications