नैनीताल घूमने गई प्रेगनेंट पत्नी करने लगी शराब की जिद, पति ने पीटा

अक्सर पति के शराब पीने की लत से घर-परिवार में झगड़े और कलह की खबरें तो आपने सुनी होगी, लेकिन पहली बार एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शराब पीने की जिद पर अड़ी एयरहोस्टेस पत्नी को मना करने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया।

नई दिल्ली। अक्सर पति के शराब पीने की लत से घर-परिवार में झगड़े और कलह की खबरें तो आपने सुनी होगी, लेकिन पहली बार एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शराब पीने की जिद पर अड़ी एयरहोस्टेस पत्नी को मना करने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पति-पत्नी के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने पति-पत्नी को थाने लाकर दोनों के मां-बाप को बुलाया और पति का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया।

क्यों बिगड़ा दोनों के बीच मामला?

क्यों बिगड़ा दोनों के बीच मामला?

मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले का है। दिल्ली में एयरलाइंस में काम करने वाला पति अपनी गर्भवती एयरहोस्टेस पत्नी के साथ पहाड़ों पर छुट्टियां बिताने के लिए नैनीताल आया हुआ था। दोनों एक होटल में ठहरे हुए थे। गुरुवार शाम को शाम को दोनों एक क्लब में गए, जहां पति शराब पीने लगा। पति को शराब पीते देख पत्नी ने भी शराब पीने की जिद की। इसपर पति ने उसकी गर्भावस्था का हवाला देते हुए शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच क्लब में ही तीखी बहस हो गई।

होटल में हुई मारपीट, बुलानी पड़ी पुलिस

होटल में हुई मारपीट, बुलानी पड़ी पुलिस

इसके बाद जब दोनों होटल पहुंचे तो वहां भी दोनों के बीच शराब की बात को लेकर झगड़ा होने लगा। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट होते देख होटल मैनेजर ने तुरंत पुलिस को फोन किया, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर आ गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में दोनों का मेडिकल कराया, जहां पति के नशे में होने की पुष्टि हुई। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने कराया समझौता, पति का किया चालान

पुलिस ने कराया समझौता, पति का किया चालान

इसके बाद पुलिस ने रात को ही दोनों के माता-पिता को फोन कर दिल्ली से नैनीताल बुलाया। शुक्रवार सुबह को दोनों के मां-बाप के आने जाने के बाद पुलिस ने पति-पत्नी के बीच समझौता कराया और पति के खिलाफ पुलिस एक्त के तहत चालान कर दिया। पुलिस अधिकारी विपिन चंद्र पंत ने बताया कि दोनों के बीच समझौता कराकर उनके माता-पिता के साथ भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+