मोदी सरकार को खुली चुनौती, अलगाववादी बोले जारी रखेंगे पाक का झंडा लहराना
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को सीधे चुनौती देते हुए हुर्रियत के चेयरमैन सैयद अली शाह गीलानी ने कहा कि हम पाकिस्तान का झंडा फहराना हमेशा जारी रखेंगे। गीलानी ने यह सीधी धमकी उस वक्त दी जबक देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि था कि पाक का झंडा फहराने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।[सीएम मुफ्ती के घर भी फहराया गया पाक का झंडा]
{image-20080620123330alishah hindi.oneindia.com}
गिलानी ने बीएसएनएल कार्यालय में हुई गोलीबारी की निंदा करते हुए कहा कि सोपोर में हुई इस गोलीबारी की जांच युनाइटेय काउंसिल के मुखिया सलाहुद्दीन से करायी जानी चाहिए। गौरतलब है कि सलाहुद्दी पाकिस्ता का आतंकी है और पाक में ही रहता है।
गिलानी यही नहीं रुका उसने कहा कि पाकिस्तान हमारा हमदर्द वतन है और वह हमें कश्मीर में हमारे अधिकार दिलाने में मदद करता है और यहां के लोग पाकिस्तान से प्यार करते हैं। गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान का झंडा भारत में 1947 से फहराया जा रहा है और हम इसे फहराना आगे भी जारी रखेंगे चाहे भारत की सरकार कितना भी आग बबूला हो।












Click it and Unblock the Notifications