जम्मू कश्मीर: दिनेश्वर शर्मा से मिलने मुस्लिम कॉन्फ्रेंस ने अपने नेता को निलंबित किया
मुस्लिम कॉफ्रेंस की ओर से कहा गया कि पार्टी ने सोमवार को अंदरुनी विवाद से निपटने के लिए एक बैठक बुलाई थी। हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक़ के नाम पर लिखे गए पत्र में दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात को भट के निलंबन की वजह बताया गया है
नई दिल्ली। हुर्रियत नेता अब्दुल गनी भट को अपनी ही पार्टी मुस्लिम कॉन्फ्रेंस ने निलंबित कर दिया है। अब्दुल गनी को जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार के वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात करने की सजा मिली है। भट मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता हैं और 1988 से ही पार्टी से जुड़े हुए थे। भट की जगह अब सुल्तान मगरे को 6 माह के लिए पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अब्दुल गनी भट ने कहा कि वो अभी भी पार्टी के प्रमुख हैं और आखिरी सांस तक रहेंगे।

मुस्लिम कॉफ्रेंस की ओर से कहा गया कि पार्टी ने सोमवार को अंदरुनी विवाद से निपटने के लिए एक बैठक बुलाई थी। हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक़ के नाम पर लिखे गए पत्र में दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात को भट के निलंबन की वजह बताया गया है। हालांकि अब्दुल गनी भटने अपनी पार्टी से अपने ही निलंबन की खबरों से इनकार किया है। अब्दुल गनी भट ने कहा कि वो अभी भी पार्टी के प्रमुख हैं और आखिरी सांस तक रहेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि मगरे समेत 2 लोगों ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात कर फैसले के बारे में जानकारी दी थी।
पिछले सप्ताह दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात करने वाले भट ने कहा कि वो निजी स्तर पर शर्मा से मिले थे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के दो आम सदस्य उन्हें मुस्लिम कॉफ्रेंस से बाहर नहीं कर सकते। भट ने तंज करते हुए यह भी कहा कि शौकिया घोड़ों से रेस नहीं जीती जाती। आपतो बता दें 23 अक्टूबर को केंद्र ने दिनेश्वर शर्मा के कश्मीर में वार्ताकार नियुक्त किया है। जिसके बाद से वह कश्मीर में शांति की बहाली के लिए सभी पक्षों से मुलाकात कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications