हार्वे तूफान: ह्यूस्टन में फंसे हैं 200 भारतीय छात्र, 2 ICU में भर्ती, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वहां फंसे भारतीय छात्रों में से 2 छात्रों को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

नई दिल्ली। अमेरिका के ह्यूस्टन में आए हार्वे तूपान के कारण तबाही मची हुई है। हार्वे तूफान की वजह से वहां भारी तबाही हुई है। इस तूफान की वजह से भारत के 200 छात्र वहां फंस गए है। यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के परिसर में बाढ़ का पानी घुस चुका है, जिसकी वजह से 200 भारतीय छात्र वहां फंसे हुए है।

 Hurricane Harvey: 200 Indian students marooned in Houston, says Sushma Swaraj

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वहां फंसे भारतीय छात्रों में से 2 छात्रों को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि शालिनी और निखिल भाटिया की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी और वहां फंसे भारतीय छात्रों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सुषमा स्वराज ने बताया कि वे गर्दन तक गहरे पानी में घिरे हैं। उन्होंने जानकारी कि विदेश मंत्रालय सुनिश्चित कर रहा है कि अस्पताल में भर्ती छात्रों के रिश्तेदार जल्द से जल्द वहां पहुंचें। आपको बता दें कि पिछले 13 साल में अमेरिका का सबसे भीषण तूफान है। इसकी वजह से टेक्सास में काफी तबाही मची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+