Mood of the Nation poll: अभी हुए चुनाव तो NDA को 99 सीटों का नुकसान, त्रिशंकु लोकसभा के आसार
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। तमाम छोटे दल गठबंधन कर एक हो रहे हैं तो वहीं एनडीए मोदी मैजिक का विस्तार करने में जुटी है। केंद्र सरकार एक के बाद एक घोषणाएं कर रही है तो वहीं छोटे दल एनडीए के खिलाफ एकजुट होकर अपनी शक्ति बढ़ाने में जुटे हैं। Lok Sabha Election 2019 से ठीक पहले India Today-Karvy Insights Mood of the Nation poll के जरिए देश का मूड जानने की कोशिश की गई। इस सर्वे में जो बात सामने आई वो एनडीए की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है।

इंडिया टुडे कार्वी इनसाइट्स ने इस पोल में जानने की कोशिश की कि 2019 का चुनाव परिणाम कैसा होगा? सर्वे के नतीजों के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 99 सीटों का नुकसान हो सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 237 सीटों पर सिमट सकती है तो वहीं UPA को 106 सीटों का इजाफा हो सकता है। UPA को 166 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य दलों के खाते में 140 सीटें आ सकती है। सर्वे के नतीजे त्रिशंकु लोकसभा की ओर इशारा कर रहे हैं। पोल के आंकड़ों के मुताबिक 16वीं लोकसभा त्रिशंकु हो सकती है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान एनडीए को हो सकता है।
वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वे के मुताबिक 2014 के मुकाबले 2019 में एनडीए को 3 फीसदी वोटों का नुकसान हो सकता है। वहीं यूपीए को 10 फीसदी अतिरिक्त वोटों का लाभ हो सकता है। कांग्रेस को 33 फीसदी वोट हासिल कर सकते है।
इस सर्वे में एनडीए में जो राजनीतक दल शामिल किए गए हैं उनमें BJP, ऑल इंडिया एन रंगास्वामी कांग्रेस, अपना दल, बोडो पीपुल्स फ्रंट, डीएमडीए, जनता दल यूनाइटेड, असम गण परिषद, नागा पीपुल्स फ्रंट, पीएमके, नेशनल पीपुल्स पार्टी, आरपीआई(ए), शिरोमणि अकाली दल, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट व शिवसेना है। वहीं UPA में कांग्रेस के साथ DMK, जेडीएस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, जेएमएम, केरल कांग्रेस (मणि), आईयूएमएल, एनसीपी, आरजेडी, राष्ट्रीय लोकदल, तेलुगुदेशम पार्टी शामिल हैं।
-
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Jewar Noida Airport LIVE: PM मोदी सुबह 11:30 बजे जेवर पहुंचेंगे -
Noida Airport: PM मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, ये रहा मिनट टू मिनट प्लान! किसकी होगी नो एंट्री? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications