सुनहरे सफर के लिए आज से तैयार आपकी 'हमसफर', जानिए क्यों महंगा है किराया?
रेलवे मिनिस्टर सुरेश प्रभु गोरखपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली पहली हमसफर ट्रेन को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।
नई दिल्ली। आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा था, जी हां हम बात कर रहे हैं 'हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन' की, जिसका शुभारंभ आज से होने जा रहा है।
रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु आज गोरखपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली पहली हमसफर ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।
क्यों महंगा है किराया
- ये ट्रेन गोरखपुर से आनंद विहार के बीच चलेगी।
- इस ट्रेन में सारी सुख सुविधाएं हैं इसलिए इस ट्रेन का किराया ज्यादा है।
- इस ट्रेन में सभी कोच एसी-3 हैं।
- इस ट्रेन के लिए रेलवे फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू करेगा जिसके मुताबिक जैसे-जैसे सीटें कम बचेंगी किराया भी बढ़ता जाएगा।
- इस ट्रेन बेस फेयर 1104 रुपए देने होंगे।
- इस ट्रेन के हर डिब्बे में कॉफी/टी/सूप वेंडिंग मशीन और हॉट व रेफ्रिजरेटेड पेंट्री होगी।
- CCTV, GPS, फायर और स्मोक डिटेक्शन और सुपरविजन सिस्टम भी हैं।
- हर बर्थ में लैपटॉप चार्जिंग और मोबाइल चार्जिंग प्वॉइंट होगा।
- हमसफर ट्रेन में लगेज के लिए भी हवाई जहाज की तरह व्यवस्था की गई है।
- सफर के दौरान यदि किसी यात्री ने स्मोक किया तो कोच में सायरन खुद बज उठेगा।
- इतना ही नहीं ऑटोमेटिक परफ्यूम स्प्रे सफर को सुगंधमय बनाए रखेगा।













Click it and Unblock the Notifications