अब सफर होगा महंगा क्योंकि रेलवे बढ़ा सकता है किराया...

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अरुण जेटली को लेटर लिखकर करीब 1.20 लाख करोड़ रुपए का स्‍पेशल 'राष्‍ट्रीय रेल संरक्षा कोष' बनाने की मांग की थी।

नई दिल्‍ली। अब रेल से यात्रा करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है क्योंकि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि रेलवे संसाधन जुटाने के लिए रेल किराया बढ़ाने के चक्कर में हैं।

 Train fares seen rising in 2017 as Indian Railways mulls safety cess

उसे ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि वित्‍त मंत्रालय ने रेल मंत्रालय के स्‍पेशल सेफ्टी फंड के प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया है इसलिए सूत्रों के मुताबिक आम बजट पेश होने के बाद सुरेश प्रभु रेलवे के किराए को लेकर एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

स्‍लीपर, सेकंड क्‍लास और एसी-3 पर सेस ज्‍यादा लगेगा

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक स्‍लीपर, सेकंड क्‍लास और एसी-3 पर सेस ज्‍यादा लगेगा जबकि एसी-1 और एसी-2 पर यह मामूली रूप से लगाया जाएगा इसलिए किराया इस बार स्लीपर वालों को ज्यादा देना पड़ सकता है।

सेफ्टी सेस फंड

भारतीय रेलवे इस फंड का इस्तेमाल रेलवे ट्रैक को मजबूत करने , सिग्‍नल सिस्‍टम को अपग्रेड करने, मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग खत्म करने और सुरक्षा के लिए करना चाहती है लेकिन वित्त मंत्रालय में उसका प्रस्ताव खारिज कर दिया है जिसके बाद वो रेलवे यात्रियों से किराया वसूलकरके फंड जुटाने की जुगत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+