चिराग क्यों हुए राहुल से नाराज और पासवान पहुंचे मोदी धाम?

लेकिन आज पासवान यह बात कह रहे हैं लेकिन ज्यादा समय नहीं हुआ है जब यही रामविलास पासवान कांग्रेस और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। बात ज्यादा पुरानी नहीं है, साल 2011 में जब राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की पहली फिल्म 'मिले ना मिले हम' तो यही कांग्रेस युवराज राहुल गांधी भी राम विलास पासवान के साथ मल्टीप्लैक्स में सिनेमा देखने पहुंचे थे और फिल्म देखने के बाद उन्होंने चिराग की काफी तारीफ की थी और कहा था कि वो काफी उच्च दर्जे के अभिनेता है। मालूम हो कि फिल्म 'मिले ना मिले हम' में चिराग ने एक टेनिस खिलाड़ी की भूमिका निभायी थी।
फिल्म देखने के बाद जब राहुल गांधी ने चिराग की तारीफ की तो यही राम विलास पासवान थे, जिन्होंने राहुल गांधी को जौहरी कहा था। लेकिन राहुल की तारीफ के बावजूद राम विलास पासवन और चिराग दोनों को यूपीए में कोई तवज्जो नहीं मिली। यहां तक कि युवा शक्ति की बात करने वाले राहुल गांधी ने चिराग को अपने किसी भी कैंपन में शामिल ही नहीं किया जो कि चिराग पासवान की नाराजगी की काफी बड़ी वजह है।
कंगना को दिया था पासवान ने 5 करोड़ का ऑफर
साल 2009 में लोजपा का खाता भी नहीं खुला था जिसकी वजह से यूपीए सरकार में राम विलास पासवान और उनकी टीम को कोई वरीयता नहीं दी गयी। वो यूपीए का हिस्सा होकर भी कुछ कमाल नहीं कर पायें। राजनैतिक पंडितों और समीक्षकों की मानें तो राम विलास पासवान का करियर राजनीति में ढलान पर है लेकिन चिराग पासवान, जो कि अभिनेता के रूप में फ्लॉप हो चुके हैं, राजनीति की पिच पर सुरक्षात्मक बैटिंग करना चाहते हैं।
और चूंकि लोक जनशक्ति पार्टी हमेशा से मौकापरस्ती की राजनीति करती आयी है, ऐसे में उन्हें 12 साल पुराने अपने छोड़े साथी और मोदी राग अलापने में जरा भी गुरेज औऱ शर्म नजर नहीं आयी और उन्होंने पंजे का साथ छोड़कर कमल के साथ हाथ मिला लिया।
बीजेपी तो अपने वोट बैंक बढ़ाने की फिराक में ही है, उसे लगता है कि चिराग पासवान के बहाने ही उन्हें दलित वोट हाथ आ जायेंगे। अगर लोजपा वोट लाने का काम नहीं करती है तो भी वह यूपीए के वोट काटने का काम करेगी। और शायद यही वजह है कि पासवान ने मोदी धाम में शरण ली है।
Did You Know: राम विलास पासवान चाहते थे कि चिराग की पहली फिल्म में कंगना अभिनेत्री हों इसलिए उन्होंने कंगना को 5 करोड़ का ऑफर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications