तिरुपति में 74 करोड़ में नीलाम हुए भक्तों के बाल

इंसानों के बालों की नीलामी गुरुवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के संयुक्त ईओ केएस श्रीनिवास राजू की देखरेख में हुई। खास बात यह है कि यह नीलामी इंटरनेट के माध्यम से ई-ऑक्शन के रूप में हुई। हालांकि इस साल उतनी कीमत नहीं लगी, जितनी की पिछले साल जून में लगी थी। पिछले साल तिरुपति में चढ़ाये गये बाल 130 करोड़ रुपए में नीलाम हुए थे।
खास बात यह है कि बालों की नीलामी उनके साइज के मुताबिक की गई। सबसे बड़े साइज के बाल 31 इंच व उससे अधिक के थे, जिनकी कीमत 3.28 करोड़ लगी। इनका वजन 1399 किलो था। वहीं सबसे ज्यादा आमदनी 16 से 30 इंच के बालों से हुई, जिनका वजन 19600 किलो था और नीलामी 36.56 करोड़ रुपए में हुई। नीलामी की पूरी रिपोर्ट नीचे टेबल में प्रस्तुत है।
|
क्रम सं. |
बालों का साइज |
वजन (किलो) |
कीमत लगी (रु.) |
| 1 | 31 इंच से लंबे | 1,399 | 3.28 करोड़ |
| 2 | 16 से 31 इंच | 19,600 | 36.56 करोड़ |
| 3 | 10 से 15 इंच | 60,800 | 33.44 करोड़ |
| 4 | 5 से 9 इंच | 200 | 0.11 करोड़ |
| 5 | 5 इंच से छोटे | 58,000 | 0.21 करोड़ |
| 6 | ग्रे रंग के बाल | 500 | 0.47 करोड़ |
| 7 | कुल | 1,40,499 | 74.07 करोड़ |












Click it and Unblock the Notifications