वीडियो मामले में मणिपुर में भारी आक्रोश, कुकी समुदाय ने चुराचांदपुर में निकाला विरोध मार्च, पहने काले कपड़े
Manipur News: मणिपुर में जातीय हिंसा दो महीने से अधिक समय से भड़की हुई है। वहां के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे थे, लेकिन 4 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर मणिपुर में तनाव बढ़ गया है। वायरल वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों की भीड़ ने निर्वस्त्र घुमाया। यह वीडियो बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर सामने आया।
इसके बाद मणिपुर के हालात बेहद खराब हो गए हैं। वीडियो में दिख रहीं महिलाएं पहाड़ी राज्य के युद्धरत समुदायों में से एक थीं। इतना ही भीड़ ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी कियार। जब उसके नाबालिग भाई ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने उसकी हत्या कर दी।

इस घटना से पूरे मणिपुर में आक्रोश फैल गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस दरिंदगी की निंदा की। विपक्षी दलों ने भी इस घटना को लेकर संसद में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को घेरा। वहीं, कुकी समुदाय के सदस्यों ने चुराचांदपुर में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान आंदोलनकारी काले कपड़े पहने हुए थे।
इस मामले में मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की निंदा करते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि समाज में ऐसे जघन्य कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ संभावित मृत्युदंड सहित सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा दिल दर्द और गुस्से से भरा है। मणिपुर में जो घटना सामने आई है वह किसी भी नागरिक समाज के लिए शर्मनाक है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- Manipur: मणिपुर की घटना पर PM मोदी पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- BJP हिंसा और महिलाओं के लूट की सौदागर












Click it and Unblock the Notifications