मसूरी के केम्पटी फॉल में नहाने के लिए जुटी सैकड़ों की भीड़, वीडियो देख लोग बोले- 'नहाओ, मर जाओ'

नई दिल्ली, 08 जुलाई। देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है, अप्रैल और मई माह में जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर ने कहर मचाया उसमे हजारो लोगों की जान चली गई है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद भी लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं। कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद जिस तरह से प्रशासन ने सख्ती को कम किया उसके बाद बड़ी संख्या में लोग पर्यटन स्थल पहुंच रहे हैं और कोरोना प्रोटोकॉल का मजाक उड़ा रहे हैं।

Recommended Video

    Mussoorie : झरने के नीचे नहाते दिखे सैकड़ों Tourist, Corona नियमों की उड़ी धज्जिया | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना को भूले लोग

    कोरोना को भूले लोग

    हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से इस तरह की तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आए रहे जिसमे लोग कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं। लोगों की भारी भीड़ इन जगहों पर देखी जा सकती है। लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड के मसूरी और नैनीताल व हिमाचल प्रदेश के शिमला व अन्य जगहों से इस तरह की कई तस्वीर देखने को मिल रही हैं। हिमाचल प्रदेश में आलम यह है कि होटल में लोगों को कमरे नहीं मिल रहे हैं, लोग गर्मी से राहत के लिए पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर नाराजगी

    सोशल मीडिया पर नाराजगी

    मसूरी के केम्पटी फॉल्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ यहां झरने के पास इकट्ठा है, लोगों ने सोशल डिस्टेंसिग तो दूर की बात मास्क तक नहीं पहना है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर किया है। वीडियो को साझा करके लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा खाली दिमाग लोग केम्पटी में हैं, एक अन्य यूजर ने लिखा नहाओ मर जाओ।

    जमकर प्रोटोकॉल का उल्लंघन

    जमकर प्रोटोकॉल का उल्लंघन

    बता दें कि मसूरी में कई ऐसी जगह हैं जो पर्यटन के लिए काफी लोकप्रिय हैं। जिसमे मुख्य रूप से कुल्दी बाजार, माल रोड हैं जहां पर लोगों की काफी भीड़ होती है। वहीं नैनीताल की बात करें तो यहां भी बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश में कोरोना प्रोटोकॉल में छूट दिए जाने के बाद पांच लाख से अधिक लोग यहां पहुंचे, जिन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+