डीयू में राम मंदिर मुद्दे पर सेमिनार के खिलाफ हंगामा शुरु
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर एक बार फिर से जमकर विवाद होने लगा है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में राम मंदिर मुद्दे पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया है जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। राम मंदिर के लिए डीयू में आयोजित सेमिनार को लेकर यहां के छात्र सड़कों पर उतर आये हैं और वह इस सेमिनार को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
ठहरी है अयोध्या 1992 में, कब आयेगी 21वीं सदी की सुबह

उधर स्वामी ने सेमिनार का विरोध करने वालों को असहिष्णु करार दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों को इसका विरोध नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेमिनार महत्वपूर्ण विषय पर हो रहा है और इसमें इतिहासकार, शोधकर्ता और शिक्षाविद शामिल हो रहे हैं। स्वामी यही नहीं रुके उन्होंने विरोध करने वालों को वामपंथी और नक्सली करार दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर छात्र और शिक्षक आयोजन स्थल के बाहर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो करें लेकिन अगर कानून व्यवस्था पर खतरा बढ़ा तो पुलिस उचित कार्यवाही करेगी। दिवंगत वीएचपी नेता अशोक सिंघल द्वारा स्थापित शोश संस्थान अरूंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ डीयू के कला संकाय में इस दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया है। इस सेमिनार का विषय है श्री राम जन्मभूमि मंदिर (उभरते परिदृश्य) सुब्रमण्यम स्वामी इस संगठन के अध्यक्ष हैं और वह इस सेमिनार में उद्घाटन भाषण देंगे।












Click it and Unblock the Notifications