बढ़ रही हुडहुड की तीव्रता, ओडिशा में घर छोड़ने को मजबूर लोग

नई दिल्ली । हुडहुड तूफान की तीव्रता 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है जिसकी वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। जम्मू कश्मीर त्रासदी से सबक ले चुकी केंद्र सरकार ने भी मौसम विभाग के पूरी तरह सतर्क रहने के आदेश दिये हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों राज्यों के साथ तेलंगाना प्रशासन से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों को स्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का आदेश दिया है।

Hudhud cyclone

ओडिशा से 640 किमी दूर हुडहुड से निबटने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 15 एनडीआरएफ और 10 ओडीआरएफ टीमें तैनात कर दी है। वहीं आपात स्थिति में लोगों के विस्थापन की भी व्यवस्था की जा रही है। तूफान का केंद्र विशाखापत्तनम और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनुमानित है और रविवार को यह तट पर पहुंच सकता है । यही वजह है कि आंध्र प्रदेश में भी एहतियातन राहत और बचाव के कदम उठाए गए हैं। तूफान की तीव्रता अति घातक श्रेणी में है और लगातार बढ़ रही है। 1 से 5 की तीव्रता में यह तूफान चौथी श्रेणी तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने भारी वर्षा और तेज़ आंधी के अलर्ट जारी किया है। इस कारण बिजली, सड़क और फोन रूट भी प्रभावित होने की संभावना है। इसके अलावा सड़क और रेल मार्ग भी ठप हो सकते हैं। पूरी सावधानी बरतते हुए राज्य सरकारों ने रक्षा मंत्री से वायु सेना की भी मदद की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+