हुदुहद: आंध्र और ओडिशा में हो सकती है भारी बारिश
नई दिल्ली। हुदहुद चक्रवात को आंध्र प्रदेश और ओडिशा में दस्तक दिये चौबीस घंटे हो गये हैं। मौसम विभाग की माने तो इस चक्रवात का सबसे खतरनाक दौर टल गया है। लेकिन विशाखापट्टन में हालात अभी भी मुश्किलों से भरे हैं। लगातार तेज बारिश से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात करके हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में हुदहुद का असर देखा जा रहा है यहां भी बारिश हो रही है। हालांकि यहां किसी भी जानमाल की खबर नहीं है। वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हुदहुद के मद्देनजर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां के हालात की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि वह लगातार हुदहुद चक्रवात पर नजर बनाये हुए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
हुदहुद चक्रवात ने अब तक आठ लोगों की जान ली है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हुदहुद की वजह से मरने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है जबकि घायलों को पचास हजार रुपये दिये जायेंगे। हुदहुद चक्रवात से हुए नुकसान का सरकार ने आंकलन शुरु करा दिया है। वाईजैग एयरपोर्ट पर इस चक्रवात ने सबसे ज्यादा तबाही मचायी है। नौसेना के अधिकारियों ने मलबे में से एक साल के बच्चे का शव मिलने की बात कही है।
उधर झारखंड के चाईबासा में हुदहुद चक्रवात की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गये हैं जिसके चलते बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी है। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते बस्तर के स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गयी है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications