राकेश रोशन को गले का कैंसर पता चलने पर ऋतिक की एक्स वाइफ ने क्या कहा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के पिता और मशहूर डायरेक्टर राकेश रोशन को गले का कैंसर हो गया है। इस बात की जानकारी ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट लिखकर किया है। ऋतिक रोशन ने अपनी पोस्ट में पिता राकेश रोशन की तस्वीर भी शेयर करते हुए कहा कि उनका कैंसर अभी शुरुआती स्टेज में है और वो इसकी सर्जरी के लिए तैयार हैं। ऋतिक रोशन की इस पोस्ट से जहां बॉलीवुड में हड़कंप मच गया, वहीं राकेश रोशन के फैंस भी इमोशनल हुए बिना नहीं रह सके। राकेश रोशन की बीमारी के बारे में जानकर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की भी प्रतिक्रिया आई है।

सुजैन ने लिखा- वो किसी भी सुपर हीरो से ज्यादा मजबूत हैं

सुजैन ने लिखा- वो किसी भी सुपर हीरो से ज्यादा मजबूत हैं

राकेश रोशन को गले के कैंसर का पता चलने पर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने लिखा, "वो किसी भी सुपर हीरो से ज्यादा मजबूत हैं, सभी चीजें बिल्कुल आराम से पूरी हो जाएंगी।'' सुजैन ने इस कमेंट के जरिए जता दिया कि भले ही वो ऋतिक रोशन से अलग हो गई हैं लेकिन परिवार से जुड़ी हुई हैं। ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी, उनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार होती थी। हालांकि 13 साल की शादी के बाद दोनों ने 2013 में अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2014 में आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे से तलाक ले लिया था।

2013 में अलग होने का कर लिया था फैसला

2013 में अलग होने का कर लिया था फैसला

हालांकि, ऋतिक और सुजैन दोनों ने ही अपने रिश्तों पर चुप्पी बनाए रखी थी, बाद में एक इंटरव्यू में सुजैन ने ऋतिक से अपने रिश्तों को लेकर खुलासा किया था। उनके दो बेटे भी हैं, जिनका नाम रेहान और रिद्धान है। भले ही ऋतिक-सुजैन का तलाक हो गया हो लेकिन अपने बच्चों के लिए दोनों ही पूरी तरह कमिटेड हैं। फिलहाल जिस तरह से राकेश रोशन को कैंसर की बीमारी पर सुजैन खान ने प्रतिक्रिया दी इससे उनके परिवार से करीबी झलकती है। यही वजह है कि उन्होंने राकेश रोशन की तुलना सुपर हीरो से की है। सुजैन के इस कमेंट को जमकर पसंद किया जा रहा है।

ऋतिक की पोस्ट पर पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

सुजैन खान ही नहीं उनके अलावा कई और बॉलीवुड स्टार्स ने ऋतिक की पोस्ट पर कमेंट किया है। इनमें टाइगर श्रॉफ और अभिषेक बच्चन के नाम महत्वपूर्ण हैं। राकेश रोशन को कैंसर की जानकारी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर उनकी अच्छी सेहत की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, "प्रिय ऋतिक, राकेश रोशन की अच्छी सेहत की कामना करता हूं। वे फाइटर हैं और मुझे पूरा यकीन है कि इस चुनौती से पूरे साहस के साथ निबटेंगे।"

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल पोस्ट

बता दें कि ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ जिम की एक फोटो शेयर की और एक मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा- आज पापा के साथ एक फोटो लेने को कहा। जानता हूं सर्जरी के दिन वे जिम को मिस नहीं करेंगे। वो शायद मेरी समझ में सबसे मजबूत शख्स हैं। कुछ सप्ताह पहले मालूम हुआ कि उन्हें पहली स्टेज का गले का कैंसर (squamous cell carcinoma of the throat) है। लेकिन वे पूरी ताकत से इससे लड़ने को तैयार हैं। परिवार के रूप में हम खुशकिस्मत हैं और हमें उनपर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+