स्मृति ईरानी 12वीं पास, तो IIT, हारवर्ड से पढ़े नेताओं ने कौन से तीर मारे?

नई दिल्ली (ब्यूरो)। देश की मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी की श‍िक्षा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कटाक्ष किया है कि 12वीं पास महिला देश के इतने भारी-भरकम मंत्रालय को कैसे संभालेगी? देश भर में इस पर चर्चा जारी है। ट्व‍िटर पर जंग छिड़ी हुई है और सबसे महत्वपूर्ण ट्वीट आया- 12वीं पास स्मृति शिक्षा का महत्व ज्यादा समझेंगी!

खैर बात अगर पढ़े लिखों की ही है, तो हमारे देश में ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड और आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों से पढ़े लोग भी हैं। कांग्रेसियों से एक सवाल पूछना चाहूंगा- स्मृति 12वीं पास हैं तो आपको दिक्कत है, तो चलिये यही बता दीजिये कि बड़े-बड़े संस्थानों से पढ़े लोगों ने कौन से तीर मार दिये हैं?

अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्व सलाहकार रहे कंचन गुप्ता का कहना है कि मानव संसाधन मंत्री को कोई परीक्षाओं की कॉप‍ियां नहीं चेक करनी होती हैं, जो श‍िक्षा देखी जाये। रही बात एजूकेशन की तो स्टीव जॉब्स जैसे लोग तो ड्रॉप आउट थे, तो उन्हें क्यों पूजते हैं लोग। काबीलियत को श‍िक्षा से नहीं तौल सकते हैं।

कंचन गुप्ता की इसी बात को आगे बढ़ाते हुए अब स्लाइडर में हम उन लोगों की चर्चा करेंगे, जिन्होंने पढ़ाई तो बड़े-बड़े संस्थानों से की, पर देश को क्या दिया आप सब जानते हैं।

12वीं पास

12वीं पास

स्मृति ईरानी की एजूकेशन पर सब सवाल उठा रहे हैं। चलिये आगे देखते हैं कुछ दिग्गजों की उपलब्ध‍ियां।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए

हार्वर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए

कांग्रेस पार्टी का मैनेजमेंट ऐसा बिगाड़ा कि नेहरू के जमाने से चली आ रही पार्टी का अस्त‍ित्व खतरे में पड़ गया है।

आईआईटी ग्रेजुएट

आईआईटी ग्रेजुएट

आईआईटी से पढ़े हुए अरविंद केजरीवाल अपनी ही पार्टी को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं, दिल्ली को मैनेज करने के सपने देख रहे हैं।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय

हार्वर्ड विश्वविद्यालय

पूर्व मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने हारवर्ड से पढ़ाई की, लेकिन इनके राज में देश में नई नौकरियों के सृजन के बजाये आधी हो गईं।

हार्वर्ड से एमबीए

हार्वर्ड से एमबीए

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए किया। उनके नेतृत्व में देश की जीडीपी जमीन पर आ गिरी।

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी

सिडनी से पढ़ाई करने वाले अख‍िलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। यूपी का हाल क्या है किसी से नहीं छिपा है।

अलीगढ़ मुस्ल‍िम यूनिवर्सिटी

अलीगढ़ मुस्ल‍िम यूनिवर्सिटी

विश्व प्रसिद्ध एएमयू से पढ़े आजम खां साहब को ले लीजिये, उनकी भैंसे खो जाती हैं, तो पूरी पुलिस फोर्स पर चढ़ाई कर देते हैं।

ऑक्सफोर्ड से पढ़े

ऑक्सफोर्ड से पढ़े

मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार एक बार भी महंगाई पर लगाम नहीं कस सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+